‘गुटबाजी बर्दाश्त नहीं, सिफारिशें नहीं चलेंगी’ हरियाणा में कांग्रेस संगठन को लेकर राहुल गांधी का सख्त संदेश

CHANNEL 4 NEWS INDIA

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा दौरे के दौरान प्रदेश संगठन की मजबूती के लिए स्पष्ट और सख्त संदेश दिया। चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ की बैठक में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और 22 जिला पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा की और कहा कि “गुटबाजी से पार्टी को केवल नुकसान होता है, अब इसकी कोई जगह नहीं है।”राहुल गांधी की यह यात्रा ऐसे समय में हुई जब हरियाणा में कांग्रेस लंबे समय से संगठनात्मक विघटन और गुटबाजी से जूझ रही है। बीते 11 वर्षों से राज्य में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह से सक्रिय नहीं रहा, जिसका खामियाजा कांग्रेस को 2024 के विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ा। करीब तीन घंटे चली इस मैराथन बैठक में राहुल गांधी ने नेताओं को साफ शब्दों में कहा कि संगठन निर्माण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की सिफारिश नहीं सुनी जाएगी। यह जिम्मेदारी हर स्तर पर योग्यता और निष्पक्षता के आधार पर निभाई जाएगी।

गुटबाजी करेगा तो कार्रवाई की जाएगी: राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने कहा, “अगर कोई गुटबाजी करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। संगठन को एकजुट रखने के लिए सबको अपने निजी मतभेद भुलाने होंगे।” प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 30 जून से पहले सभी जिलों में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिए जाएंगे। अब यह नियुक्ति पुराने सिस्टम से नहीं होगी, बल्कि नए फॉर्मेट में की जाएगी जिसमें प्रत्येक जिले के लिए 6 लोगों का पैनल बनेगा और उनमें से एक को नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार 35 से 55 वर्ष की आयु के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे संगठन में युवा और अनुभवी नेतृत्व का संतुलन सुनिश्चित किया जा सके।

6 नामों का पैनल तैयार होगा और फिर उनमें एक का चयन होगा

हरि प्रसाद ने स्पष्ट किया कि RSS और BJP की विचारधारा को न मानने वाले समाजसेवी और खिलाड़ी भी जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने SC-ST समुदाय की महिलाओं को संगठन में प्रतिनिधित्व देने की भी बात कही। उन्होंने कहा, “संगठन सृजन केवल औपचारिकता नहीं है, यह एक व्यापक जनआधारित आंदोलन है। हमें समाज के उन वर्गों तक पहुंचना है जिन्हें अभी तक प्रतिनिधित्व नहीं मिला।” हरि प्रसाद ने बताया कि पहले जिला अध्यक्षों का चयन नेता प्रतिपक्ष (CLP) और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के प्रमुख करते थे, लेकिन अब यह प्रक्रिया पारदर्शी और सहभागी बनाई जा रही है। हर जिले से 6 नामों का पैनल तैयार होगा और फिर उनमें से मेरिट और कार्य के आधार पर चयन होगा।

पार्टी की अनुशासनात्मक व्यवस्था का पालन करें: राहुल गांधी 

राहुल गांधी की इस मीटिंग में गुटबाजी पर बेहद कड़ा रुख देखने को मिला। उन्होंने कहा कि “अगर कोई नेता गुटबाजी करता है, पार्टी की एकता को तोड़ता है, तो उस पर एक्शन लिया जाएगा। हम अब सिफारिश या निजी रिश्तों के आधार पर निर्णय नहीं लेंगे।” राहुल गांधी ने यह भी संकेत दिया कि कांग्रेस छोड़कर गए नेता यदि लौटना चाहें तो उन्हें मौका दिया जा सकता है, लेकिन वे भी पार्टी की अनुशासनात्मक व्यवस्था का पालन करें।

हरियाणा संगठन में देरी से बनी बेचैनी 

प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने मीटिंग के बाद कहा, “आज का दिन कांग्रेस के लिए गौरवपूर्ण है। पहली बार राहुल गांधी प्रदेश कार्यालय आए। उनका आना इस बात का संकेत है कि पार्टी अब हरियाणा के संगठन को लेकर पूरी तरह से गंभीर है।”

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

7 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

8 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

9 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

9 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

10 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

10 hours ago