राजस्थान में इंजीनियरों की बड़ी लापरवाही! सड़क के बीच छोड़ दिया बिजली का खंभा

राजस्थान के झुंझुनू जिले से सरकारी लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां सड़क निर्माण के दौरान बिजली के खंभे को हटाने के बजाय उसके चारों तरफ ही सड़क बना दी गई। अब सड़क के बीचों-बीच खड़ा बिजली का खंभा लोगों के लिए परेशानी और हादसों की वजह बन सकता है। इस अनोखी सड़क की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मामला झुंझुनू शहर के चूरू बाइपास स्थित वार्ड नंबर-60 के बीरबल बाजार के सामने वाली गली का है। करीब 10 फीट चौड़ी इस सड़क का निर्माण हाल ही में कराया गया, लेकिन निर्माण से पहले बिजली के खंभों को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया गया। नतीजा यह हुआ कि नई सड़क तैयार हो गई, लेकिन बिजली के खंभे उसी जगह सड़क के बीच में खड़े रह गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये बिजली के खंभे पिछले कई वर्षों से यहां लगे हुए हैं। जब सड़क बनाई जा रही थी, तब उम्मीद थी कि पहले इन्हें हटाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ठेकेदार ने खंभों को हटाने के बजाय उनके चारों ओर सड़क बनाकर काम पूरा कर दिया।

सड़क के बीच खड़े इन खंभों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में भारी दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि खासकर रात के समय यह खंभा दिखाई न देने पर बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी भी बढ़ गई है।

निवासियों का आरोप है कि बिजली के खंभों को दूसरी जगह लगाने में होने वाला खर्च बचाने के लिए ठेकेदार ने यह तरीका अपनाया। लोगों ने निर्माण के दौरान भी इसका विरोध किया था, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

अब इलाके के लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि सड़क के बीच खड़े बिजली के खंभों को जल्द से जल्द हटाकर दूसरी जगह लगाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। सोशल मीडिया पर भी लोग इस सड़क को सरकारी लापरवाही का बड़ा उदाहरण बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago