रोहिणी में 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, एक मजदूर की मौत

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर-16 में नई बनी चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबा सड़क तक फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 4:28 बजे केएनके मार्ग पुलिस स्टेशन को पीसीआर कॉल के जरिए सेक्टर-16 के जी-4 पॉकेट में इमारत गिरने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि जी-4/151-152 में बनी नई इमारत पूरी तरह ढह चुकी थी और उसका मलबा चारों ओर फैला हुआ था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय इमारत में मजदूर काम कर रहे थे और कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका थी। इसके बाद एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, टीपीडीडीएल और अन्य संबंधित विभागों की टीमों को मौके पर बुलाया गया। सभी एजेंसियों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू के दौरान घायलों को तुरंत बीएसए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 42 वर्षीय मजदूर राम, जो राम किशन के पुत्र थे, को मृत घोषित कर दिया। वहीं बचाव अभियान के दौरान मलबे में फंसे एक अन्य मजदूर से टीमों ने संपर्क स्थापित किया। सबसे पहले उसे पानी पहुंचाया गया और फिर दिल्ली पुलिस ने पास के अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाकर मलबे के अंदर ऑक्सीजन पहुंचाई, ताकि उसकी जान बचाई जा सके। रात होने के बावजूद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी रहा। बचाव कार्य में किसी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए मौके पर जनरेटर और पर्याप्त रोशनी का भी इंतजाम किया गया।

फिलहाल प्रशासन इमारत गिरने की वजह की जांच कर रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा निर्माण में लापरवाही, कमजोर संरचना या किसी अन्य कारण से हुआ। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

35 minutes ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

35 minutes ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

45 minutes ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

47 minutes ago

अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल, जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर….

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की…

48 minutes ago