दिल्ली में तपती धूप और लू के थपेड़ों के बीच बिजली की अधिकतम मांग 8,647 मेगावाट पर पहुंच गई, जो अबतक का उच्चतम स्तर है। बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने यह जानकारी सांझा की है।
बता दें कि, राजधानी दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग का पिछला रिकॉर्ड इसी साल 29 मई को बना था जब 8,302 मेगावाट की मांग आई थी। दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 22 मई, 2024 को पहली बार 8,000 मेगावाट तक पहुंची थी।
दिल्ली में बिजली की मांग का आंकड़ा दर्ज करने वाले स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के मुताबिक, भीषण गर्मी का दौर राजधानी की बिजली मांग को लगातार बढ़ाता जा रहा है। बिजली मांग मंगलवार दोपहर तीन बजकर 22 मिनट पर 8,647 मेगावाट तक पहुंच गई।
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…