Categories: देश

ELECTION 2024: चुनाव आयोग ने BJP के दिलीप घोष और कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत को भेजा नोटिस

केंद्रीय चुनाव आयोग ने बीजेपी के दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जिसका जवाब चुनाव आयोग ने गुरुवार शाम 5 बजे तक मांगा है.

ममता बनर्जी पर टिप्पणी की थी दिलीप घोष:
बीजेपी नेता दिलीप घोष पश्चिमी बंगाल के सीएम ममता बनर्जी को लेकर टिप्पणी की थी. जिस बयान के लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया है.दिलीप घोष के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगते हुए टीएमसी की ओर से चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई. टीएमसी के आरोप के अनुसार पश्चिम बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने TMC के चुनावी नारे बांग्ला निजेर मेयेके चाई का मजाक उड़ाया है.

कंगना रनौत के खिलाफ लेकर सुप्रिया श्रीनेत का पोस्ट:
बीजेपी ने कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से टिकट दिया है. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने 25 मार्च, 2024 को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर भद्दा पोस्ट किया गया था, जिसके बाद से वो भी टारगेट पर बनी हुई हैं. इसके बाद जब विवाद बढ़ा तो सुप्रिया श्रीनेत को वह पोस्ट भी डिलीट करना पड़ा. जब सुप्रिया श्रीनेत और कांग्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे तो सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया कि किसी ने उनका एक्स हैंडल हैक कर लिया.

चुनाव आयोग ने इसे लेकर ही नोटिस भेज कर जवाब मांगा कि क्यों ना अचार संहिता उल्लंघन मामले में सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष के खिलाफ करवाई की जाए.

admin

Recent Posts

इजरायल में सियासी संकट गहराया, अब सीधे चुनाव से चुना जा सकता है प्रधानमंत्री

 नई दिल्ली  इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार…

9 hours ago

गोवा में 1200 हेक्टेयर बंजर जमीन पर होगी खेती, जर्मनी की तकनीक से बदलेगी तस्वीर

पणजी  गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता…

9 hours ago

उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक मेहराज मलिक का तंज, ‘लव जिहाद’ पर मीडिया से पूछे सवाल

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में…

9 hours ago

ईरान का दावा- केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला, दो मछुआरे लापता और एक घायल

तेहरान  ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…

10 hours ago

Amazon Sale में टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 6 गुना बढ़ी सेल

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…

10 hours ago

Uttarakhand News: हेलिकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला, चार्टर उड़ानों में अब पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य….

देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…

10 hours ago