हरियाणा

हरियाणा में बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले, कल सीएम सैनी देंगे सौगात

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा की सैनी सरकार द्वारा प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं को अधिक सक्षम और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से 24 अप्रैल 2025 को पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय ग्राम उत्थान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में सीएम नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे।

आपको बता दें कि, यह सम्मेलन कई मायनों में खास है क्योंकि, जहां एक तरफ इस सम्मेलन में पंचायतों की कार्यप्रणाली, फंड के उपयोग और विकास कार्यों की रियल-टाइम जानकारी के संबंध में जानकारी मिलेगी, वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को भी बड़ा तोहफा मिलेगा। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा मार्च महीने में पहचान किए गए 41,591 नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वितरण भी किया जाएगा। यह कदम प्रदेश के पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की दिशा में एक और मजबूत प्रयास है।

मौजूद समय में हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 34,95,507 पात्र लाभार्थियों को पेंशन / वित्तीय सहायता का लाभ पीएफएमएस के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में प्रदान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

हरियाणा सरकार ने मंहगाई भत्ते को दी मंजूरी

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

54 minutes ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

2 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

3 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

3 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

4 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

4 hours ago