कोलकाता में भूकंप

कोलकाता में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस केंद्र बांग्लादेश के टुंगी में था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई है। भूकंप के झटके 10 बजकर 10 मिनट पर महसूस किए गए।

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के टुंगी से 27 किलोमीटर पूर्व में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई जा रही है। बता दें कि, यह झटके कोलकाता के साथ ही आसपास के जिलों और उत्तर बंगाल में भी महसूस किए गए। कूचबिहार, दिनाजपुर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, पूरे राज्य में कही से भी कोई हताहत की खबर सामने नहीं आई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *