नीतीश कुमार के साथ ये 25 मंत्री लेंगे शपथ

बिहार चुनाव में NDA गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की बारी है। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार की सरकार में बीजेपी के कोटे से दो डिप्टी सीएम होंगे। नीतीश कैबिनेट में किस पार्टी के कोटे से कौन-कौन से नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे, इस पर भी मोहर लग चुकी है। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा फिर से नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

नीतीश मंत्रिमंडल में शपथ लेने जा रहे मंत्रियों की लिस्ट भी सामने आ गई है। बीजेपी के कोटे से नई सरकार में 14 मंत्री होंगे। वहीं, जेडीयू से सीएम नीतीश के अलावा सात मंत्री बनने जा रहे हैं। जीतनराम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के कोटे से एक-एक मंत्री बनेंगे।

जीतनराम मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष कुमार सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उनके बेटे दीपक प्रकाश मंत्री पद की शपथ लेंगे। चिराग की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से दो मंत्री बनेंगे। मंत्रियों की संभावित लिस्ट सामने आ गई है।

सम्राट चौधरी- BJP

विजय कुमार सिन्हा- BJP

मंगल पांडेय- BJP

डॉ . दिलीप जायसवाल, (एम.एल.सी)- BJP

नितिन नबीन- BJP

रामकृपाल यादव- BJP

संजय सिंह ‘टाइगर’- BJP

अरुण शंकर प्रसाद- BJP

सुरेंद्र मेहता- BJP

नारायण प्रसाद- BJP

रमा निषाद- BJP

लखेंद्र पासवान- BJP

श्रेयसी सिंह- BJP

डॉ . प्रमोद कुमार चंद्रवंशी- BJP

विजय कुमार चौधरी-JDU

श्रवण कुमार-JDU

विजेंद्र यादव-JDU

अशोक चौधरी-JDU

लेसी सिंह-JDU

जमा खान-JDU

मदन सहनी-JDU

संजय कुमार (पासवान)- LJP

संजय सिंह- LJP

संतोष कुमार सुमन- HAM

दीपक प्रकाश- RML

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *