शराब के नशे में होमगार्ड ने टाइगर पर राइफल तानी, हड़कंप मचा

Ranthambore National Park : रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में शनिवार शाम को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहाँ पेट्रोलिंग पर तैनात एक होमगार्ड जवान शराब के नशे में धुत होकर जंगल में उतर गया और टाइगर के सामने राइफल तान दी। यह घटना रणथम्भौर के जोन नंबर पांच में कचीदा वन क्षेत्र में हुई, इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल रहा है.

फिलहाल घटना को लेकर वन विभाग ने चुप्पी साध रखी है. वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी घटना को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं. जानकारी के अनुसार  रणथम्भौर के जोन नंबर पांच में शाम की पारी‌ में कचीदा वन क्षेत्र में टाइगर साइटिंग हो रही थी. इसी दौरान वहां वन विभाग का पेट्रोलिंग वाहन आ पहुंचा. उस पेट्रोलिंग वाहन से बॉर्डर होम का एक गार्ड राइफल लेकर नीचे उतरा.

वह राइफल लेकर टाइगर के सामने जा पहुंचा. इतना ही नहीं होम गार्ड ने टाइगर के ऊपर रायफल तान दी. इससे यहां मौजूद पर्यटक सकते में आ गए. होम गार्ड के टाइगर ऊपर रायफल तान देने से वहां भय का माहौल बन गया. उसके बाद पेट्रोलिंग वाहन से अन्य वनकर्मी नीचे उतरे और उन्होंने होम गार्ड से गन छीनकर उसे पेट्रोलिंग वाहन में अंदर बिठाया.

बॉर्डर होमगार्ड की इस करतूत को वहां पर्यटकों ने अपने कमरे में भी कैद कर लिया. फिलहाल घटना को लेकर वनाधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं. रणथम्भौर के इतिहास में सैकड़ों पर्यटकों के सामने टाइगर के ऊपर बंदूक तान देने का यह पहला बड़ा मामला सामने आया है. बहरहाल यह घटनाक्रम सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. लेकिन इस वायरल वीडियो पर वन विभाग का कोई भी अधिकारी जवाब नहीं दे रहा है। लेकिन अंदरखाने अच्छा खासा हड़कंप मचा हुआ है.

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

22 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

22 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

22 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

22 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

22 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

22 hours ago