क्या सच में अरुण गोविल ने नहीं खाया दलित के घर का खाना! जानें वायरल वीडियों की सच्चाई

चुनाव आते ही नेता बिलकुल एक्टिव हो जाते है | कोई किसानों को लुभाने के लिए खेत पर उतरकर फसल काटते हुए फोटो खिंचवाते हैं तो कोई दलितों के वोट पाने के लिए उनके घर जाकर खाना खाते हुए तस्वीर खिंचाते हैं. ऐसे ही मेरठ के बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल एक दलित के घर खाना खाने पहुंचे थे, लेकिन भोजन करना तो दूर उन्होंने थाली को भी हाथ नहीं लगाया. ऐसा सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है. भाजपा प्रत्याशी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मेरठ से बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल बीजेपी नेताओं के साथ एक दलित परिवार के घर पहुंचे जहां सभी जमीन पर बैठे दिख रहे हैं, सभी के आगे खाने की थाली है, वीडियो में बगल वाला शख्स खाते हुए दिख रहा है, लेकिन अरुण गोविल खाने को प्रणाम करते दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि अरुण गोविल ने दलित के घर खाना खाया नहीं बल्कि प्रणाम करके चले गएं.

पश्चिमी यूपी के मेरठ में दूसरे चरण में मतदान होना है. भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल दलित बस्तियों में पहुंचे और उन्होंने वोट मांगे. इस दौरान वो एक दलिक के घर पहुंचे. जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ, महिलाओं ने उनकी आरती भी उतारी. यूपी कांग्रेस की तरफ से पोस्ट किया गया कि, मेरठ जनपद से BJP के लोकसभा प्रत्याशी अरुण गोविल वाल्मीकि कार्यकर्ता के घर ‘भोजन दर्शन’ करने पहुंचे, भगवान श्री राम ने त्रेता युग में शबरी के झूठे बेर खाए थे और यह 2024 में दलित के घर का भोजन नहीं खा पा रहे.

वहीं एक और वीडियो में भाजपा प्रत्याशी वरुण गोविल खाना खाते नजर आ रहे हैं. लेकिन कई लोग खाने से पहले वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर भाजपा उम्मीदवार वरुण गोविल पर निशाना साध रहे हैं कि वे दलित के यहां खाना खाने गए थे, लेकिन नहीं खाया. वहीं सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वरुण गोविल खाना खाते दिख रहे हैं.

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

43 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago