Uncategorized

Drunk auto driver : नशे में धुत ऑटो ड्राइवर ने ट्रैफ्रिक पुलिस वाले को जड़ा थप्पड़

Drunk auto driver : महाराष्ट्र के उल्हासनगर (Ulhasnagar) में नशे में धुत एक ऑटो ड्राइवर ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। आरोप है कि ऑटो ड्राइवर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी जब उसे रोकने पहुंचा तो उसने उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वहीं, अब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, ऑटो रिक्शा ड्राइवर नशे में धुत था उसने ऑटो को ब्रिज पर खड़ा कर दिया और एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा इसकी जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी मोहन पाटिल मौके पर पहुंचे और ऑटो ड्राइवर को सेंट्रल पुलिस स्टेशन ले जाने का प्रयास किया।Drunk auto driver

बता दें कि, इसी बीच ऑटो ड्राइवर पुलिस हिरासत से भाग निकला। बाद में वह छत्रपति शाहू महाराज ओवरब्रिज पर पहुंचा और अपने ऑटो रिक्शा की मांग करने लगा। इसी दौरान किसी बात को लेकर ऑटो ड्राइवर (auto driver) और पुलिसकर्मी के बीच बहस होने लगी और देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पहले ऑटो ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया लेकिन इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने भी मारा ट्रैफिक पुलिसकर्मी और ऑटो ड्राइवर एक-दूसरे से मारपीट करने लगे, जिसमें ट्रैफिक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।Drunk auto driver

admin

Recent Posts

T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर की लंबी छलांग, 18 पायदान चढ़े; कोहली को हुआ नुकसान

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी20 और…

9 hours ago

पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम? BJP अध्यक्ष ने बताया नया नाम, विधानसभा में जल्द आएगा बिल

कलकत्ता पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि 'बांग्ला', 'वेस्ट बंगाल'…

10 hours ago

श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे गिरफ्तार, 10 मिलियन रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

कोलंबो  श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे को बुधवार को उनके एनजीओ ओसिरलिया सवियाओ…

10 hours ago

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की…

10 hours ago

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में…

11 hours ago