डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को डोनाल्ड ट्रंप ने जीत लिया है। अमेरिका मीडिया आउटलेट फॉक्स न्यूज ने दावा किया है कि ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव जीत गए है। वहीं, इस बीच ड्रोनाल्ड ट्रंप अपने समर्थकों के बीच संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक बार फिर से महान बनने जा रहा है। उन्होंने अपने वोटर्स को धन्यवाद भी कहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वोटर्स को संबोधित करते हुए कहा,’हम मतदाताओं के लिए सब कुछ ठीक करने जा रहे हैं। यह एक ऐसी राजनीतिक जीत है, जो हमारे देश ने पहले कभी नहीं देखी। 47वें राष्ट्रपति के रूप में मैं हर दिन आपके लिए लड़ूंगा। यह अमेरिका के लिए एक शानदार जीत है, जो अमेरिका को फिर से महान बनाएगी।’
डोनाल्ड ट्रंप ने जीत के बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आज एक सितारे का जन्म हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘ये एक ऐसी राजनीतिक जीत है, जो अमेरिका ने इससे पहले कभी नहीं देखी थी. मैं हर दिन और अपनी आखिरी सांस तक आपके लिए लड़ूंगा। मैं तब तक नहीं रुकूंगा, जब तक हमारे बच्चों के लिए वो सुरक्षित, मजबूत और सक्षम अमेरिका न बना दूं, जिसके वो लायक हैं। अब हम कोई युद्ध नहीं होने देंगे।’
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…