Uncategorized

महाराष्ट्र-झारखंड में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 75 से ज्यादा नेता किए निष्कासित

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र-झारखंड में विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल इन दोनों राज्य में बीजेपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही 75 से ज्यादा नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है। पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में इन सभी नेताओं को निष्कासित किया है। सबसे पहले बात महाराष्ट्र की करें तो पार्टी ने यहां पर 37 अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के 40 कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

दरअसल टिकट ना मिलने से ये सभी नेता नाराज थे और ज्यादातर नेताओं ने निर्दलिय पर्चा भी दाखिल कर दिया था। बीजेपी ने कई बागियों को आखिरी समय में मना लिया था। इनमें बीजेपी के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी का नाम सबसे बड़ा है…गोपाल शेट्टी ने बोरीवली सीट से निर्दलीय पर्चा दाखिल किया था लेकिन बाद में नाम वापस ले लिया। इसके अलावा सांगली से बीजेपी के शिवाजी डोंगरे ने भी पर्चा वापस ले लिया था।

हांलाकि अब देखना यह है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी पार्टी के ये बागी नेता अपने विधानसभा क्षेत्र में क्या गुल खिलाते हैं। इसी तरह झारखंड में भी बीजेपी ने सख्त रवैया अपनाते हुए। पार्टी ने घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन करने वाले 30 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया। इसकी जानकारी पार्टी ने एक बयान के जरिए दी।

बीजेपी ने बताया कि विभिन्न विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले 30 नेताओं को निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी ने बताया कि सभी बागी भाजपा नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago