बिहार में शपथ ग्रहण से पहले BJP-JDU में हुई तकरार ?

बिहार के लिए आज काफी महत्तवपूर्ण दिन है, राजधानी पटना में सुबह से हलचल बनी हुई है। NDA की नई सरकार के गठन को लेकर आज सबसे निर्णायक दिन है। जेडीयू की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है लेकिन आज एनडीए औपचारिक मुहर लगनी है लेकिन ये भी देखना होगा कि नई सरकार में कौन डिप्टी सीएम बनेगा, किसे-कौन सा मंत्रालय मिलेगा।

वहीं, इस बीच BJP और JDU के बीच मंत्रालय के बंटवारे को लेकर बात चल रही है और ऐसे में सूत्रों की मानें तो बीजेपी गृह मंत्रालय अपने पास चाहती है लेकिन नीतीश कुमार किसी भी हाल में इस विभाग को छोड़ने को तैयार नहीं हैं। आपको बताए कि साल 2005 में जबसे नीतीश कुमार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तब से लेकर अब तक गृह मंत्रालय हमेशा JDU के पास में ही रहा है।

लेकिन इससे पहले NDA के दोनों ही दलों में स्पीकर के पद को लेकर खींचातानी की बात सामने आ रही थी। वहीं, अब खबर ऐसी है कि स्पीकर के पद पर सहमति बन गई है। सूत्रों की माने तो विधानसभा अध्यक्ष और दो उपमुख्यमंत्री बीजेपी के ही कोटे से होंगे।

आपको बता दें कि, 3 बजे एनडीए विधायकों की संयुक्त बैठक होगी. इसमें तय होगा कि कौन-कौन शपथ लेने जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 नवंबर की शाम पटना आएंगे। पटना आते ही उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

तमिलनाडू दौरे से पहले PM मोदी को DMK नेता ने दी जान से मारने की धमकी

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है