PM मोदी को DMK नेता ने दी जान से मारने की धमकी

BJP और DMK में एक बार फिर सियासी विवाद होता दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि बुधवार को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। हालांकि, इससे पहले तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी DMK के एक नेता ने पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी है। DMK के एक नेता द्वारा पीएम को जान से मारने की धमकी देने वाले वीडियो के सामने आने के बाद से बवाल मच गया है।

PM मोदी को DMK नेता ने दी जान से मारने की धमकी

BJP के प्रदेश अध्यक्ष नयनार नागेन्द्रन ने DMK नेता के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाले DMK नेता को तत्काल गिरफ़्तार किया जाना चाहिए।

PM मोदी को DMK नेता ने दी जान से मारने की धमकी

आपको बता दें कि, तेनकासी जिले में SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में DMK दक्षिण ज़िला सचिव जयपालन ने परोक्ष रूप से PM मोदी को जान से मारने की धमकी दी। DMK नेता जयपालन ने PM मोदी की तुलना नरकासुर से कर दी। उन्होंने कहा- “आपके वोटों को छीनने के लिए मोदी तड़प रहे हैं, वे दूसरे नरकासुर हैं उनको खत्म करने से ही तमिलनाडु का भला हो सकता है,हमें इस लडाई को एकजुट होकर लड़ना है और जीतकर दिखाना है।”

बता दें कि, जयपाल जिस वक्त यह ‘विवादित’ भाषण दे रहे थे, उस वक्त वहां तेंकाशी के सांसद रानी श्रीकुमार और शंकरनकोविल के विधायक राजा भी मौजूद थे। नागेंद्रन ने जयपालन के दौरान भाषण पर इन दोनों की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और कहा कि उन्होंने भाषण रोकने की भी कोशिश नहीं की।

पीएम मोदी का कार्यक्रम

PM नरेंद्र मोदी बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टापार्थी में सत्य साईं बाबा के पवित्र तीर्थस्थल पर जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर जाएंगे। पीएम मोदी यहां दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को 21वीं किस्त भी जारी करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *