उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद….

रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में स्वनिधि महोत्सव में पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल्स का अवलोकन किया।

उन्होंने उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया, बिक्री और आमदनी के बारे में आत्मीयता से चर्चा की तथा कारोबार बढ़ाने के उनके प्रयासों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्टॉल्स के भ्रमण के दौरान अन्य अतिथियों के साथ कुल्हड़ में चाय, गुपचुप और फरा का स्वाद भी लिया।

*‘कुल्हड़ पर चौपाल’ में महिला पथ विक्रेताओं से हुए रू-ब-रू, सुनी आत्मनिर्भरता की कहानियां*

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने स्वनिधि महोत्सव में आयोजित ‘कुल्हड़ पर चौपाल’ में पीएम स्वनिधि योजना के महिला लाभार्थियों के साथ मिट्टी के कुल्हड़ में चाय पीते हुए आत्मीय संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से उनके व्यवसाय, अनुभवों और पीएम स्वनिधि योजना से मिले लाभों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान महिला हितग्राही काफी उत्साहित नजर आईं। सहज और आत्मीय वातावरण में हुई इस चर्चा ने महोत्सव को खास बना दिया। कुल्हड़ के उपयोग के माध्यम से स्थानीय परंपरा को प्रोत्साहित करने और प्लास्टिक के विकल्प को अपनाने का संदेश भी दिया गया।

News Desk

Recent Posts

मातृ शक्ति उत्तराखंड की सामाजिक और आर्थिक प्रगति की आधारशिला : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक और…

2 hours ago

अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएंगे आरोग्य रथ।

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ने एक और…

2 hours ago

अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएंगे आरोग्य रथ।

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ने एक और…

2 hours ago

ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव

 नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ASEAN ग्रुप में शामिल दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों…

3 hours ago

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक

नई दिल्ली आठवें वेतन आयोग के गठन को एक साल से भी ज्यादा का समय…

3 hours ago