Categories: Uncategorized

दिल्ली सरकार का बड़ा एलान… सरकार लगाएंगी 249 नए ट्यूबवेल कनेक्शन

देश की राजधानी दिल्ली वो दिल्ली जहां पर संसद भवन से लेकर हर वो बड़ा दफ्तर बसता है लेकिन इसी राजधानी दिल्ली का एक हिस्सा ऐसा है जहां पर लोग पानी के लिए भी तरसते रहे है लेकिन अब इसी पानी की किल्लत को दूर करने के लिए 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने के बाद बीजेपी ने अभी से अपना एक्शन प्लान तैयार कर लिया है दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के जल संकट से निपटने के लिए सीएम रेखा गुप्ता के साथ अहम बैठक की और इस बैठक में दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे बैठक में अधिकारियों ने मंत्री प्रवेश वर्मा सीएम रेखा गुप्ता को जल संकट से निपटने का एक्शन प्लान बताया
बैठक के बाद दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विधानसभा में इस बारे में जानकारी दी और सदस्यों को बताया कि आने वाले समय में दिल्ली में बढ़ती गर्मी और जलापूर्ति को बढ़ाने के लिए अगले 3 महीनों में 249 नए ट्यूबवेल लगाने का प्रस्ताव रखा है जिससे दिल्ली मे जल संकट की समस्या दूर होगी साथ ही मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि 426 पानी के टैंकर बेड़े में शामिल किए जाएंगे और जल वितरण की निगरानी के लिए कमांड सेंटर तैयार किया गया है जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जल्द ही करने वाली है
सदन में मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि दिल्ली में पानी की 1200 मिलियन गैलन की जरूरत वर्तमान समय में है लेकिन अभी फिलहाल दिल्ली 990 MJD आपूर्ति ही हो पा रही है और 210 MJD की कमी को पूरा करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द ही इस काम को दिल्ली सरकार पूरा कर लेगी
हालांकि आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने के बाद बीजेपी लगातार दिल्ली में तमाम घोटाले की बात कर रही है बीजेपी ने आरोप लगाया कि पिछले 10 सालों तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार रही लेकिन टैंकर माफिया के खेल ने दिल्ली वासियों तक पानी नहीं पहुंचने दिया बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलाया किया था अरविंद केजरीवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली जल बोर्ड में बड़ा घोटाला किया जिसकी वजह से दिल्ली के सभी इलाकों में पानी नहीं पहुंच पाया है लेकिन अब दिल्ली सरकार के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने दावा किया इन नए ट्यूबवेल कनेक्शन लगाने के बाद दिल्ली में जल संकट दूर होगा और आने वाले समय में दिल्ली में बेहतर सुविधा बीजेपी की सरकार देगी मंत्री प्रवेश वर्मा ने दावा कि जो भी वादे दिल्ली की बीजेपी सरकार ने जनता से किए है वो सभी वादे हमारी सरकार पूरा करेगी और हम सब मिलकर एक बेहतर दिल्ली का निर्माण करेंगे

admin

Recent Posts

8th Pay Commission: ज्यादा बेसिक पे या भत्ते, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या होगा फायदेमंद?

 नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे…

1 hour ago

भारत के हथियारों का यूरोप में बढ़ा दबदबा, 13 देशों तक पहुंचा रक्षा निर्यात

नई दिल्ली यूरोप में हथियारों और गोला-बारूद की बढ़ती जरूरत भारत के डिफेंस सेक्टर के…

1 hour ago

कच्चे तेल की ढुलाई 3 डॉलर से बढ़कर 20 डॉलर पार, क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

  नई दिल्ली     पश्चिम एशिया से कच्चे तेल की सप्लाई संघर्ष से पहले…

1 hour ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

11 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

11 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

12 hours ago