दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को इस योजना के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पात्र महिलाएं अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। सरकार का लक्ष्य इस योजना के जरिए करीब 17 लाख महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देना है।
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि दी जाएगी। सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम है।
पहली किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर जारी की जाएगी।
योजना का लाभ लेने के लिए महिला को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी।
उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हो।
परिवार कम से कम 10 साल से दिल्ली का स्थायी निवासी हो।
परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से कम हो।
परिवार से केवल एक पात्र महिला को ही योजना का लाभ मिलेगा।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?
कुछ परिवार इस योजना के दायरे से बाहर रखे गए हैं।
परिवार में तीन से अधिक बच्चे होने पर लाभ नहीं मिलेगा।
यदि परिवार के पास चार पहिया वाहन है तो पात्रता नहीं होगी।
सालाना 2400 यूनिट से अधिक बिजली खपत वाले परिवार भी बाहर रहेंगे।
यदि परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी है या GST भरता है, तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
₹2500 मिलने का तरीका क्या होगा?
सरकार ने राशि देने के लिए दो विकल्प दिए हैं।
₹1500 महिला के नाम RD या FD में जमा किए जाएंगे।
₹1000 डिजिल वॉलेट में भेजे जाएंगे।
पूरी ₹2500 की राशि RD या FD में जमा कराई जा सकती है।
सरकार का उद्देश्य महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित करना भी है।
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
दिल्ली सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
आधार कार्ड, वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और बैंक खाते की जानकारी भरें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन सबमिट करें।
इसी पोर्टल के जरिए आवेदन की स्थिति (Application Status) भी देखी जा सकती है।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए 1 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। पात्र महिलाएं अब पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती हैं और योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।
Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…
Rajasthan Uranium Mining Project: राजस्थान के सीकर जिले में करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत…
Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…
जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…