Uncategorized

Delhi-NCR में आज फिर कई इलाकों में बारिश के आसार, कोहरे से बढ़ी दिक्कत

उत्तर भारत सहित दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में सर्दी और कोहर का डबल अटैक पड़ रहा है। शनिवार की शाम दिल्ली के अधिकत्तर इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आईएमडी के मुताबिक सुबह के समय घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहम कम रही जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

भारतीय रेलवे के मुताबिक राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली 25 ट्रेनें देरी से चल रही है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

IMD के अनुसार हल्की बारिश और कोहर के चलते ठंड बढ़ गई है। शनिवार को आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी सर्दी का सितम जारी है। हिमाचल प्रदेश में ठंड हवाएं चल रही है। वहीं, स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि मैदानी और निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का आशंका जताई है।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

38 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

53 minutes ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago