Categories: बिजनेस

दीपिंदर गोयल का नया कमाल! सिर पर पहनने वाला Temple डिवाइस 1 नवंबर से होगा प्री-बुक

 नई दिल्ली
Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल का नया डिवाइस Temple जल्द ही खरीदने के लिए अवेलेबल होने वाला है. यह कोई आम स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड नहीं है. इसे हाथ में पहनने के बजाय सिर के कनपटी वाले हिस्से में लगाया जाता है. इसकी मदद से दिमाग में खून के बहाव से जुड़े बदलावों को ट्रैक किया जा सकता है. अब कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग की तारीख भी बता दी है. Temple की बुकिंग 1 नवंबर 2026 से शुरू होगी। 

6 कलर में आएगा Temple
Temple को शुरुआत में छह अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. इनमें True Gold, Rose Gold, Black Mirror, Real Jade, Deep Blue और Purple Funk शामिल हैं. इनमें Real Jade, Deep Blue और Purple Funk लिमिटेड एडिशन कलर होंगे। 

इस डिवाइस को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है, क्योंकि इसका डिजाइन और काम करने का तरीका दूसरे वियरेबल डिवाइस से काफी अलग है. कंपनी के मुताबिक, शुरुआती बैच में डिवाइस ऑर्डर मिलने के बाद तैयार किए जाएंगे. ऐसे में बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। 

क्या करता है Temple डिवाइस?
आमतौर पर स्मार्टवॉच से हार्ट रेट, स्टेप्स और नींद जैसी चीजों को ट्रैक किया जाता है. लेकिन Temple का फोकस दिमाग में खून के बहाव से जुड़े संकेतों पर है. कंपनी ने इस तकनीक को BrainFlow नाम दिया है। 

यह डिवाइस सिर के किनारे, माथे और कान के बीच कनपटी के पास लगाया जाता है. इसमें ऑप्टिकल सेंसर का इस्तेमाल होता है, जो खून और टिश्यू में होने वाले बदलावों से जुड़े संकेतों को ट्रैक करते हैं। 

इन संकेतों से यह समझने में मदद मिल सकती है कि एक्सरसाइज, नींद और दूसरी गतिविधियों के दौरान दिमाग में ब्लड फ्लो से जुड़े बदलाव कैसे होते हैं. हालांकि, इसे दिमाग की पूरी सेहत जांचने वाला डिवाइस नहीं समझना चाहिए. यह किसी बीमारी की पहचान करने के लिए मेडिकल जांच का विकल्प भी नहीं है। 

कितनी होगी कीमत?
Temple की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. कंपनी ने इसकी पूरी स्पेसिफिकेशन और डिलीवरी की तारीख का भी खुलासा नहीं किया है. ऐसे में खरीदने से पहले इन जानकारियों का इंतजार करना होगा। 

फिलहाल, 1 नवंबर से शुरू होने वाली प्री-बुकिंग इस डिवाइस को लेकर सबसे बड़ा अपडेट है. अब देखना होगा कि दीपिंदर गोयल का यह नया वियरेबल बाजार में आने के बाद लोगों को कितना पसंद आता है। 

News Desk

Recent Posts

मुंबई में नहीं मिला मौका तो मिजोरम से खेले चिन्मय सुथार, रणजी ट्रॉफी में ठोक दिए नाबाद 400 रन

नई दिल्ली रणजी ट्रॉफी में 400 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाने वाले चिन्मय सुथार ने…

54 minutes ago

‘Rise and Fall 2’ में मनीष कश्यप का फूटा गुस्सा, माइक फेंककर दरवाजे पर मारी लात

 रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के ताजा एपिसोड में मनीष कश्यप और सोनम मलिक…

1 hour ago

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापनों से सावधान! MHA ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली  गृह मंत्रालय (MHA) ने लोगों को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भ्रामक विज्ञापनों के…

1 hour ago

संजय राउत के पोस्ट पर बवाल, ‘अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जला दिया’ लिखने पर विवाद

मुंबई अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जलाए जाने की घटना को लेकर शिवसेना (UBT) सांसद संजय…

2 hours ago

Bank Holiday: 21 अक्टूबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक? RBI ने घोषित की छुट्टी, जानें वजह

नई दिल्ली  कल बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 21 अक्टूबर…

2 hours ago