Categories: मनोरंजन

दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बोलीं- अब डेली सोप करना मेरे लिए मुश्किल

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लंबे वक्त से शोबिज से दूर हैं. 2025 में उन्होंने स्टेज 2 लिवर कैंसर होने की जानकारी दी थी. कैंसर ट्रीटमेंट की वजह से दीपिका की हेल्थ, लाइफस्टाइल को बड़ा झटका लगा है. उनके करियर पर भी फर्क पड़ा है. वो एक्टिंग से दूरी बनाए हुए हैं. इस बीच उन्हें बस व्लॉगिंग का ही सहारा है.

दीपिका का छलका दर्द
एक्ट्रेस ने लेटेस्ट व्लॉग में फैंस को बताया कि वो पति शोएब इब्राहिम संग एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी. हालांकि उन्होंने ये क्लियर किया कि अब वो टीवी शोज नहीं कर पाएंगी. दीपिका ने बताया कि वो 1 दिन के प्रोजेक्ट ले सकती हैं. डेली शोप इस मोमेंट पर उनके लिए करना मुश्किल है. दीपिका ने म्यूजिक वीडियो में अपने कमबैक पर बात की.

वो कहती हैं- इस वक्त मेरी कंडीशन देखते हुए मुझे लगता है डेली शोप नहीं कर पाऊंगी. ये भी है कि मेरे ट्रीटमेंट के साथ कोई क्यों मुझे कास्ट करेगा. ये बताने की बात नहीं है. लेकिन कोई नहीं. इसमें कोई सोचने वाली बात नहीं है. क्योंकि ट्रीटमेंट है. जाहिर सी बात है साइड इफेक्ट्स होते हैं. मेरी कंडीशन देखते हुए 1 दिन का गाना शूट करना मैनेज किया जा सकता है. ये सब बोलते हुए दीपिका इमोशनल नजर आईं.

एक वक्त वो टीवी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार थीं. 'ससुराल सिमर का' से वो घर-घर की फेवरेट बहू बनीं. लेकिन आज हालात बदल चुके हैं. बीमारी ने उनके एक्टिंग करियर को बैकफुट पर ला दिया है.

दीपिका ने शोएब संग म्यूजिक वीडियो शूट करने के एक्सपीरियंस पर भी बात की. वो कहती हैं- प्लानिंग शुरू हो गई है. आज मुझे रिहर्सल के लिए जाना है. ज्यादा नहीं हल्का फुल्का डांस है. दीपिका के स्क्रीन पर लौटने का फैंस को इंतजार है. उनका आखिरी फुल-फ्लेज्ड डेली शोप 'कहां हम कहां तुम' था. इसके बाद वो रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आई थीं.

उन्होंने 2010 में 'नीर भरे तेरे नैना देवी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो, ससुराल सिमर का, झलक दिखलाजा 8, नच बलिए 8, बिग बॉस 12, कहां हम कहां तुम, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आईं.

News Desk

Recent Posts

इमरान मसूद vs इकरा हसन: पश्चिमी यूपी में क्यों आमने-सामने आए दो नेता?

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सपा और कांग्रेस के बीच…

2 hours ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड

आइची-नागोया आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया…

2 hours ago

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश बॉलीवुड की सबसे ऐतिहासिक फिल्मों में से एक…

3 hours ago

भारत-जापान T20 मैच में अभिषेक शर्मा का गोल्डन डक, पहली गेंद पर लौटे पवेलियन

नई दिल्ली जापान के साणो में टाइफून दुजुआन और तेज बारिश के खलल के बाद…

3 hours ago

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, WT20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर शेफाली वर्मा ने वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट…

3 hours ago

Bank Holiday: कल 23 सितंबर को भी बंद रहेंगे बैंक, जानें छुट्टी की वजह

नई दिल्ली  कल बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 23 सितंबर…

4 hours ago