Uncategorized

Haryan Election 2024: विधानसभा चुनाव के बीच दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान

Haryan Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 सीटों के लिए मतदान जारी है। जबकि, प्रदेश में 12 बजे तक 29.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, इस बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि, “पिछली बार बीजेपी ने हरियाणा में 75 पार का नारा दिया था, लेकिन महज 40 सीटों पर आक कर रुक गई थी। अब 50 सीटों पर जीत की बात कह रही है, लेकिन इस बार कहां आकर रुकेगी ये देखना होगा।”

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा, “यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है अब हरियाणा के लोगों ने मन बना लिया है कि बीजेपी की सरकार जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है।” 

वहीं, दीपेंद्र हुड्डा ने जेजेपी और इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये दोनों ही पार्टियां बीजेपी की बी-टीम हैं। बहुत से निर्दलीय उम्मीदवार भी ऐसे हैं, जो बीजेपी द्वारा प्रायोजित हैं. लोग ऐसे उम्मीदवारों को नकार रहे हैं। Haryan Election 2024

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

8 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago