हरियाणा में कांग्रेस की हार पर दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को तीसरी बार जीत मिली है। वहीं, इस चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर पार्टी नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं, अब रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो नतीजे आए है वो हैरान करने वाले है हम इनका विश्लेषण कर रहे है।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि, “चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे है। हमने चुनाव आयोग के समक्ष भी मुद्दे उठाए है और उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। हम प्रदेश की जनता की आवाज उठाते रहेंगे।”
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, पोस्टल बैलेट में 90 में से 76 सीटों पर कांग्रेस की बढ़त थी। सारे सर्वे और धरातल पर जो रिपोर्ट आई थी उसमें कांग्रेस की बढ़त सारे देश को दिखाई दे रही थी लेकिन जो चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो रहे है चुनाव आयोग को उनका जवाब देना चाहिए। बीजेपी के सभी छल-कपट के बावजूद हमने 40 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं। हुड्डा ने कहा इसके लिए मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करना चाहता हूं। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में जो हमारी भूमिका रहेगी हम उसे अच्छे से निभाएंगे. लोगों की आवाज उठाने का काम करेंगे।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…