हरियाणा

वोट चोरी पर दीपेंद्र हुड्डा के BJP से सवाल, ‘चोरी के वाटों से बनी हरियाणा में सरकार’

वोट चोरी पर दीपेंद्र हुड्डा के BJP से सवाल

 

हरियाणा की राजनीति में शनिवार को एक बार फिर सियासी गर्मी देखने को मिली। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने BJP सरकार पर बड़ा हमला बोला। वे बरोदा हलका के विधायक इंदूराज भालू के भतीजे की शादी समारोह में पहुंचे थे, जहां मंच से उन्होंने बीजेपी पर चुनाव में धांधलेबाजी का गंभीर आरोप लगाया।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि, “हरियाणा की मौजूदा सरकार जनता की इच्छा से नहीं, बल्कि वोट चोरी और व्यवस्थाओं के सहारे बनाई गई है।”

साथ ही दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में जो तथ्य रखे हैं, उन्होंने ये साबित कर दिया कि, BJP ने चुनाव आयोग की मिलीभगत से मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की।

उन्होंने कहा कि, हरियाणा में जनभावना के विपरीत जाकर सरकार बनाई गई है और ये लोकतंत्र पर धब्बा है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि, “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, BJP के मुख्य ‘पन्ना प्रमुख’ की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष न रहा, तो देश में ईमानदार लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। BJP ने संस्थानों को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया है, और अब ये खेल जनता के सामने उजागर हो चुका है।”

वहीं, दीपेंद्र हुड्डा ने ये भी कहा कि, हरियाणा में मीडिया की रिपोर्ट्स में रोज नए-नए ‘वोट चोरी’ के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि, होडल की कृष्णा कॉलोनी में मकान नंबर 265 पर केवल 7 लोग रहते हैं, लेकिन मतदाता सूची में उस पते पर 501 वोट दर्ज हैं।

ये मकान BJP के एक पूर्व पार्षद का है। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि, चुनाव आयोग ने इतनी बड़ी गड़बड़ी को कैसे नजरअंदाज किया?

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि, कांग्रेस उम्मीदवार चौ. उदयभान को मात्र 2595 वोटों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि ऐसे कई उदाहरण हैं जो दिखाते हैं कि, जानबूझकर मतदाता सूची में धांधलेबाजी कराई गई।

उन्होंने कहा कि, राई विधानसभा क्षेत्र के गांव मलिकपुर में कांग्रेस समर्थक करीब 250 वोट BJP एजेंटों की मिलीभगत से कटवा दिए गए।

वहीं, गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 431 और 508 पर एक ही व्यक्ति के नाम से 14 वोट दर्ज पाए गए, जबकि बूथ नंबर 130 और 131 में एक ही परिवार के नाम 18 जगह दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि, मीडिया की जांच ने साबित कर दिया है कि, राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में उठाए गए मुद्दे पूरी तरह सही हैं। BJP की ‘वोट मैनेजमेंट’ की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरा है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि “हरियाणा में ये सरकार जनता की इच्छा से नहीं बनी, बल्कि चुनावी व्यवस्थाओं के हेरफेर से बनाई गई है। BJP की ये सत्ता लोकतंत्र के साथ धोखा है।” उन्होंने कहा कि, कांग्रेस इस लड़ाई को हर स्तर पर लड़ेगी, चाहे वो सड़क हो या संसद।

जनता अब सब जान चुकी है और आने वाले चुनाव में हरियाणा की जनता BJP को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि, “वोट चोरी से बनी सरकार को एक पल भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।”

दीपेंद्र हुड्डा दिनभर सोनीपत के कई गांवों में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, सांसद जय प्रकाश (जेपी), कई कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हर जगह हुड्डा के तेवर एक समान तीखे दिखे — जनता से उन्होंने अपील की कि लोकतंत्र को बचाने के लिए अब हरियाणा में बदलाव जरूरी है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

3 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

3 hours ago