मनोरंजन

‘DDLJ’ is a love story that is still alive today…!: ‘DDLJ’ एक ऐसी प्रेम कहानी, जो आज भी ज़िंदा है…!

‘DDLJ’ is a love story that is still alive today…!: ‘DDLJ’ एक ऐसी प्रेम कहानी, जो आज भी ज़िंदा है…!

कुछ फ़िल्में रिलीज़ होती हैं… कुछ सुपरहिट होती हैं… और कुछ… इतिहास बन जाती हैं। 1995 में आई एक फ़िल्म… जिसने न सिर्फ़ बॉक्स ऑफिस जीता… बल्कि हर दिल में घर बना लिया। Dilwale Dulhania Le Jayenge… जी हां… DDLJ… जो हिंदुस्तान की सबसे बड़ी प्रेम कहानी बन गई थी। ये कहानी शुरू होती है दो अलग दुनिया के लोगों से… राज मल्होत्रा…. मस्ती, आज़ादी, बेफिक्री… विदेश में पला-बढ़ा एक लड़का।  सिमरन… संस्कार, सपने और परिवार की मर्यादा… जो बचपन से सुनती आई… “तेरी शादी भारत में होगी।”

यूरोप का सफ़र… ट्रेन छूटना… और वहीं से शुरू होती है… नोक-झोंक से मोहब्बत तक की यात्रा। DDLJ का प्यार शोर नहीं करता… वो धीरे-धीरे दिल में उतरता है। तुझे देखा तो ये जाना सनम… एक गाना नहीं था… वो पल था… जब प्यार को पहचान मिली।

खेतों में सिमरन की हंसी… राज का शरारती अंदाज़… और बैकग्राउंड में पंजाब की मिट्टी की खुशबू। ये प्यार जिस्म से नहीं… इज़्ज़त से शुरू होता है।

DDLJ सिर्फ़ लव स्टोरी नहीं थी… ये दो पीढ़ियों की सोच का टकराव थी। अमरजीत सिंह- एक पिता… जिसके लिए इज़्ज़त सब कुछ है। वो डायलॉग आज भी रूह हिला देता है, हमारे यहां बेटियां पैदा नहीं होतीं… पराई होती हैं। यहीं DDLJ बाकी फिल्मों से अलग हो जाती है। राज चाहता तो भाग सकता था… लेकिन वो कहता है… “मैं आपकी बेटी को भागा कर नहीं ले जाऊंगा… आप खुद उसकी डोली उठाकर भेजेंगे। यही था DDLJ का सबसे बड़ा मैसेज।

DDLJ के डायलॉग्स… आज भी हवा में तैरते हैं… “बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं। “जा सिमरन… जी ले अपनी ज़िंदगी। अगर ये तुझे प्यार करती है तो पलट के देखेगी…ये लाइनें नहीं थीं… ये भावनाएं थीं।  और फिर आता है… हिंदुस्तानी सिनेमा का सबसे यादगार सीन। चलती ट्रेन… सिमरन के आंसू… राज का हाथ… और एक पिता का दिल पिघलना।  “जा सिमरन… जी ले अपनी ज़िंदगी।”

उस एक लाइन ने प्यार को मंज़ूरी दी… और DDLJ को अमर बना दिया। DDLJ इसलिए बड़ी नहीं है, क्योंकि वो लंबा चली… DDLJ इसलिए बड़ी है… क्योंकि वो दिलों में चली। ये फ़िल्म सिखाती है… प्यार बगावत नहीं… इज़्ज़त से जीता जाता है।आज भी मुंबई के मराठा मंदिर में DDLJ चलती है… क्योंकि, सच्चा प्यार कभी आउटडेटेड नहीं होता। DDLJ… एक फ़िल्म नहीं… हमारी यादों का हिस्सा है।

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago