देश

‘डरेंगे तो मरेंगे’ के लग गए पोस्टर हिंदुओं के लिए आया एक और नारा हिंदुओं को एकजुट करने की कोशिश

यूपी के सीएम योगी आजित्यनाथ के नारे बंटेंगे तो कटेंगे के बाद अब यूपी में ही एक और नारा उछला है …डरेंगे तो मरेंगे…दरअसल महाकुंभ 2025 के आयोजन से पहले संगम के तट पर इस नारे के साफ पोस्टर लगाए गए हैं….इस नार के जरिए संतों ने हिंदू समाज को एकजुट होने का आह्वान किया है…इस होर्डिंग के नीचे जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य का नाम भी अंकित है…इसके अलाव कुछ और नारों के साथ भी होर्डिंग लगाई गई हैं….इनमें से लिखा है ‘वक्फ के नाम पर संपत्ति की लूट है’, और धर्मनिरपेक्ष देश में ये कैसी छूट है?…एक और पोस्टर में हिंदू समाज के एकजुट होने की अपील की गई है और यह भी लिखा गया है कि सनातन सात्विक है, पर कायर नहीं…होर्डिंग के बैकग्राउंड में एक बंद मुट्ठी की छाया भी दिखाई दे रही है….जो इसे और विवादास्पद बनाती है…इस तरह के होर्डिंग मेला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए हैं…. खासकर इस लिहाज से कि महाकुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में ऐसे संदेश दिए जा रहे ….कुछ लोग इस पोस्टर का विरोध कर रहे हैं तो कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं…कुछ साधु-संतों ने इस होर्डिंग का समर्थन करते हुए कहा है कि हिंदू समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है….इसके साथ ही, इस महाकुंभ के आयोजन से पहले कुछ साधु-संतों ने गैर-सनातनियों के मेला क्षेत्र में प्रवेश पर बैन लगाने की भी मांग की है… अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महंत रविंद्रपुरी महाराज ने मेला क्षेत्र में लगे इन होर्डिंग्स का समर्थन किया और कहा कि ये संदेश बहुत सही है. उनका कहना था कि हिंदू समाज ने हमेशा डर के साथ जीवन जिया है, लेकिन अब हम डरने वाले नहीं हैं. इस बयान से साफ है कि संत समाज अब किसी भी प्रकार के डर से बाहर निकलकर अपना अधिकार जताने के लिए तैयार है…गौरतलब है कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम योगी ने बंटोगे तो कटोगे का नारा दिया था, जबकि पीएम मोदी ने कहा था कि एक हैं तो सेफ है. इसका असर भी हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में देखने को मिला था. उसी तर्ज पर सनातनियों को एकजुट करने और सनातन धर्म पर आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए इस होर्डिंग के जरिए संदेश देने की कोशिश की गई है.


admin

Recent Posts

जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का CJP ने किया एलान

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…

6 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुले दिल्ली के तीन बड़े मेट्रो स्टेशन, DMRC ने बहाल की सेवाएं

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…

7 hours ago

शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले-

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

9 hours ago

राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन पर रखीं तीन मांगें, सरकार पर साधा निशाना, पीएम को लेकर कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

11 hours ago

मोहन भागवत बोले- बच्चों पर आदेश नहीं, संवाद और संस्कार का असर सबसे ज्यादा

दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…

12 hours ago

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

12 hours ago