Categories: देश

CRPF के 600 जवानों के लिए ₹4.54 करोड़ मंजूर, बर्फीले मोर्चों पर मिलेंगे खास उपकरण

नई दिल्ली
 जम्मू-कश्मीर के बर्फ से ढके मुश्किल पहाड़ी इलाकों और 6,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर बने टेम्पररी ऑपरेटिंग बेस (TOB) में तैनात CRPF जवानों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 4.54 करोड़ रुपये से अधिक का फंड मंजूर किया है। इस विशेष बजट से लगभग 600 जवानों के लिए माइनस तापमान में काम आने वाले उपकरण और कपड़े खरीदे जाएंगे। इनमें DRDO द्वारा विकसित विशेष ‘हिमसुरक्षा’ कपड़े, स्नो बूट, स्लीपिंग बैग, टेंट, गॉगल्स, थर्मल इनसोल और रेस्क्यू बैग शामिल हैं

आतंकवाद को खत्म करने के लिए मिलेगी मदद
यह कदम अप्रैल 2025 में पहलगाम की बैसारन घाटी में पर्यटकों पर हुए भीषण आतंकी हमले के बाद उठाया गया है। हमले के बाद आतंकी अक्सर ऊंचे इलाकों की ‘ढोक’ (मिट्टी-पत्थर की झोपड़ियों) और गुफाओं में छिप जाते थे। आतंकियों के इन सुरक्षित ठिकानों को खत्म करने और लंबी गश्त के दौरान जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए MHA ने जुलाई में इस खरीद प्रस्ताव को हरी झंडी दी, ताकि जवानों को कड़ाके की ठंड में अभियान चलाने में मदद मिले।

सीआरपीएफ ने कब बनाया था पहला TOB
आपको बता दें कि CRPF ने जुलाई 2025 में पहला TOB स्थापित किया था और वर्तमान में जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के पहाड़ी इलाकों में ऐसे 55 बेस काम कर रहे हैं। 15 से 25 हथियाबंद कमांडो की क्षमता वाले इन बेस का मुख्य उद्देश्य आतंकवादियों को मैदानी इलाकों में पहुंचने से पहले ही पकड़ना या ढेर करना है। इन जवानों को प्रशिक्षित कर वहां रुकने, छानबीन और तुरंत हमला करने के लिए तैयार किया जाता है।

पहलगाम हमले के आतंकियों को मारने में मिली थी सफलता
जुलाई 2025 में चलाए गए ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान इन्हीं TOB का इस्तेमाल करके पहलगाम हमले में शामिल तीन मुख्य आतंकवादियों को मार गिराया गया था। 2022-23 से लंबित इस TOB योजना को पहलगाम घटना के बाद तेजी से लागू किया गया, और अब नए उपकरणों के मिलने से दुर्गम बर्फीली चोटियों पर सुरक्षा बलों की पकड़ और मजबूत होगी।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

5 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

5 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

5 hours ago

2022-26 में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 26 लोकसभा सांसद शामिल

 नई दिल्ली चुनाव जीतने के बाद नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. एक…

5 hours ago

Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने…

6 hours ago

Uttarakhand News: गंगोत्री धाम पहुंचे CS आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश….

उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्द्धन…

6 hours ago