Uncategorized

सरकार के 100 दिन: कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना

हरियाणा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने सरकार की उपलब्धियों पर सवाल उठाए। अशोक अरोड़ा ने कहा, “यह 100 दिन नहीं, बल्कि 10 साल और 100 दिन हैं। हर सरकार का यह कर्तव्य होता है कि वह अपने कार्यभार को सही ढंग से संभाले। लेकिन अब भी कई ऐसे काम हैं, जो सरकार ने पूरे नहीं किए हैं।”

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “100 दिन की उपलब्धियों की बात करें, तो किसानों को अब भी उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं दिया जा रहा। बुवाई के समय किसानों को डीएपी खाद भी उपलब्ध नहीं थी, जो उनकी सबसे बड़ी जरूरत है।”

नेता प्रतिपक्ष को लेकर जताई नाराजगी
अशोक अरोड़ा ने हरियाणा में अब तक नेता प्रतिपक्ष न चुने जाने पर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, “यह पहली बार हुआ है कि इतने लंबे समय तक नेता प्रतिपक्ष नहीं चुना गया। हालांकि, अपनी सरकार का हाल देखे बिना ये विपक्ष पर सवाल उठाते हैं। कर्नाटक में इन्होंने भी छह महीने तक नेता प्रतिपक्ष नहीं चुना था।”

केजरीवाल के बयान को बताया ‘बेबुनियाद’
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा से दिल्ली को जाने वाले पानी को लेकर दिए गए बयान पर अशोक अरोड़ा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह बयान पूरी तरह बेबुनियाद है और मैं इसकी निंदा करता हूं। जिस नहर से हरियाणा को पानी मिलता है, उसी से दिल्ली को भी पानी जाता है। चुनावी फायदे के लिए इस तरह के बयान देना बिल्कुल गलत है।”

अशोक अरोड़ा ने अपने बयान में सरकार को चेताते हुए कहा कि विकास के वादों पर अमल करने में देरी जनता को भ्रमित करने जैसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता के अधिकारों और समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहेगी।

 

ये भी पढ़ें :

DELHI: विधानसभा चुनाव में फिर उठा यमुना विवाद, केजरीवाल के बयान पर हरियाणा की CM सैनी का पलटवार

भारतीय से नहीं मिलाया हाथ ! ‘धर्म के कारण…’ X पर सफाई

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

13 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

14 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

14 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

17 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

17 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

17 hours ago