कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने HPSC भर्ती में बड़े घोटाला का आरोप लगाकर कहा ‘ये हेराफेरी सर्विस कमीशन है’

CHANNEL4 NEWS INDIA


हरियाणा में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) पर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिसार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आयोग को “हेराफेरी सर्विस कमीशन” करार दिया और मांग की कि आयोग को तुरंत भंग कर दिया जाए और पूरी भर्ती प्रक्रिया की न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर जनता के बीच जाएगी क्योंकि यह हरियाणा के लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य का सवाल है। सुरजेवाला ने बताया कि 2019 के बाद से हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर की कोई नियुक्ति नहीं हुई है। सात साल के लंबे इंतजार के बाद अगस्त 2024 में 26 विषयों के लिए कुल 2424 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। करीब डेढ़ लाख युवाओं ने इन पदों के लिए आवेदन किया, लेकिन भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही घोटाले, धांधली और पेपर लीक की खबरें सामने आने लगीं।

‘HPSC का पेपर बिल्कुल BPSC जैसा’

उन्होंने दावा किया कि 29 मई 2025 को पॉलिटिकल साइंस के पेपर की सील टूटी हुई मिली। ठीक इसी तरह 1 जून को हिंदी के पेपर में भी लिफाफे खुले पाए गए। जब इस पर सवाल उठे तो आयोग के चेयरमैन आलोक वर्मा ने सफाई दी कि पैकिंग के दौरान सील टूट गई। लेकिन जब विवाद बढ़ा, तो दो दिन बाद ही परीक्षा रद्द कर दी गई। सबसे बड़ा खुलासा सुरजेवाला ने ज्योग्राफी विषय के पेपर को लेकर किया। उन्होंने कहा कि इस पेपर में 32 सवाल बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के पेपर से हूबहू कॉपी किए गए। हैरानी की बात ये है कि HPSC के मौजूदा चेयरमैन आलोक वर्मा भी बिहार से हैं। सुरजेवाला ने सवाल उठाया कि क्या यह सिर्फ संयोग है या जानबूझकर धांधली की गई है?इतना ही नहीं, रणदीप सुरजेवाला ने आयोग द्वारा जारी की गई आंसर की को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि पुराने HTET पेपर में एक सवाल का सही उत्तर ‘जीन गोटमैन’ था, लेकिन अब उसी सवाल में उत्तर बदलकर ‘पैट्रिक गैडस’ कर दिया गया। यहीं नहीं, रिवाइज्ड आंसर की में 10 सवालों को डिलीट कर दिया गया जिनमें से 6 सवाल पूरी तरह से वैध थे। जबकि 5 ऐसे सवाल थे जिनके दो सही उत्तर थे, लेकिन उन्हें भी पूरी तरह से हटा दिया गया।

‘युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है’

सुरजेवाला का कहना है कि ये सब योग्य उम्मीदवारों के साथ सरासर अन्याय है और इससे पूरी परीक्षा की वैधता पर सवाल खड़े हो जाते हैं। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि यह सब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की नाक के नीचे हो रहा है और वे इसकी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और अब वक्त आ गया है कि इस आयोग को भंग कर एक सिटिंग हाईकोर्ट जज से इसकी जांच करवाई जाए।कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर ये धांधलियां ऐसे ही चलती रहीं तो लाखों युवाओं का भरोसा सरकार और भर्ती संस्थाओं से उठ जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इस मुद्दे को हर मंच पर उठाएगी और युवा अधिकारों की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाएगी।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

ट्रायल रूम में छिपा कैमरा मिलने से हड़कंप, चिड़ावा में बवाल; शोरूम सील, जांच जारी

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने…

13 hours ago

जयपुर अतिक्रमण कार्रवाई पर हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला, “बुलडोजर की ताकत से नहीं चलता लोकतंत्र”

राजस्थान की राजनीति में जयपुर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नया विवाद…

15 hours ago

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तर…

16 hours ago

बुलेट और 2 लाख दहेज में नहीं मिलने के कारण, बाराती-घराती में चले लात-घूंसे

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय…

16 hours ago

पीएम मोदी ने बनाया भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, बोले-‘जनसेवा सबसे बड़ा धर्म…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वे संविधान…

19 hours ago

अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हार्दिक पंड्या बाहर, सामने आई ये वजह

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे…

20 hours ago