राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, जानिए पूरा मामला

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की गई है। मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कंप्लेंट की है। उन्होंने इलेक्शन कमीशन से कांग्रेस नेता पर संविधान के अवमानना की कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शिकायत में लिखा- “भिंड संसदीय क्षेत्र में आयोजित सभा के दौरान राहुल गांधी ने न सिर्फ देश के संविधान का अपमान किया है, बल्कि लोगों को भ्रमित कर, उकसाकर हिंसा और अराजकता भड़काने का प्रयास भी किया है। उन्होंने अपनी सभा के दौरान हाथ में भारतीय संविधान की प्रति लेकर उसे लहराया और कहा कि ‘प्रधानमंत्री, अमित शाह ने और उनके अलग-अलग सांसद ने मन बना लिया है कि अगर वह चुनाव जीतेंगे तो इस किताब को फाड़कर फेंक देंगे, बीजेपी चाहती है कि यह किताब (संविधान) फेंक दी जाये और देश को 20-25 उद्योगपति चलायें। बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा है, अमित शाह ने कहा है, बड़े-बड़े नेताओं ने कहा है कि अगर चुनाव में जीत होगी तो कॉन्स्टीट्यूशन को बदल दिया जाएगा, रद्द कर दिया जाएगा।’

वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की ये बातें पूरी तरह निराधार, झूठी और तथ्यहीन हैं। उनका यह भाषण ‘द प्रिवेंशन ऑफ इन्सल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट 1971’ की धारा 2 के अनुसार अपराध की श्रेणी में आता है। इसके साथ ही इस तरह के भाषण से राहुल गांधी ने उपस्थित जनसमुदाय और देश की जनता को भड़काने, गुमराह करने, अराजकता फैलाने का प्रयास किया है। इससे जनता यह सोच सकती है कि अगर संविधान रद्द किया जाता है, तो उनको जो लाभ मिल रहे हैं, वे बंद हो जाएंगे। साथ ही अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग में असंतोष पैदा हो सकता है और संविधान रद्द होने की आशंका से इन वर्गों के लोग अपने आरक्षण के लिए धरना-प्रदर्शन पर उतारू हो सकते हैं।

आपको बता दें कि मंगलवार को राहुल गांधी मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने भिंड (Rahul Gandhi Bhind Visit) में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने संविधान की किताब को हाथ में लेकर बताया कि यह जनता की आत्मा है, मैं इस सरकार से पूछना चाहता हूं कि आरक्षण के खिलाफ अग्निवीर योजना निजीकरण में क्यों की ?

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

23 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

23 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

23 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

23 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

23 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

23 hours ago