दिल्ली में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड्स, AQI 300 के पार

उत्तर भारत के अधिकतर इलाके इन दिनों भयंकर ठंड की चपेट में है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में घने कोहरा छाने के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।

ट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक आनंद विहार, अशोक विहार और आईटीओ समेत कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंच गया है। वहीं, आज गुरुवार सुबह इस मौसम की सबसे ठंड़ी सुबह रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि, कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति रहेगी और कई जगहों पर हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 21°C से 23°C और न्यूनतम तापमान 3°C से 5°C के बीच रहने की संभावना है।

admin

Recent Posts

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago

CJP ने सरकार से बातचीत पर रखीं शर्तें, कहा- जंतर-मंतर या सार्वजनिक जगह पर ही होगी अगली बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…

2 days ago

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…

2 days ago