स्पोर्ट्स

बांग्लादेश क्रिकेट में आया भूचाल, प्लेयर्स ने किया T20 लीग का बायकॉट

बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा भूचाल आया है। देश के क्रिकेट प्लेयर्स ने अचानक T20 लीग का बायकॉट कर दिया। बीसीबी के डायरेक्ट एम. नजमुल इस्लाम ने अपनी बयानबाजी से खिलाड़ियों को नाराज कर दिया और खिलाड़ी नजमुल को पद से हटाने की मांग की है। वहीं, इन सबके बीच बीसीबी ने एम. नजमुल इस्लाम को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्ट एम. नजमुल इस्लाम ने पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को ‘भारत का एजेंट’ बता दिया था। नजमुल के इस बयान के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों में खासी नाराजगी देखने को मिली और फिर नजमुल ने कुछ ऐसे बयान दिए, जो बांग्लादेशी खिलाड़ियों को रास नहीं आए।

आपको बता दें कि, बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने चेतावनी देते हुए कहा था कि, अगर नजमुल को पद से नहीं हटाया गया तो वो क्रिकेट की सभी गतिविधियों का बहिष्कार करेंगे। वहीं, अब खिलाड़ियों ने BPL मैच का बायकॉट कर दिया और हड़ताल पर उतर आए। यह विवाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों पर भी गहरा असर डाल रहा है।

बीसीबी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा, ‘बोर्ड के एक सदस्य की ओर दिए गए आपत्तिजनक बयानों पर हमें खेद है। बीसीबी पेशेवर क्रिकेट और खिलाड़ियों के सम्मान को सर्वोच्च महत्व देता है।’ बोर्ड ने बताया कि नजमुल इस्लाम के खिलाफ औपचारिक अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है और उन्हें 48 घंटे के भीतर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

55 seconds ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago