हरियाणा

पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे CM सैनी, CM ने बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए 25 ट्रक रवाना किए

पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे CM सैनी

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पंचकूला पहुंचकर बाढ़ प्रभावित प्रदेशों के लिए राहत कार्य की शुरुआत की है। उन्होंने सबसे पहले माता मनसा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की… इस मौके पर उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।

पूजा के बाद मुख्यमंत्री सीधे पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ पहुंचे, जहां से उन्होंने 25 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ट्रकों में जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन सामग्री, कपड़े, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान लदा हुआ था।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सैनी ने कहा कि, प्राकृतिक आपदा के समय इंसानियत सबसे बड़ा धर्म होता है। सीएम ने बताया कि, राहत सामग्री की 25 गाड़ियों में से 15 पंजाब के प्रभावित जिलों के लिए और 10 ट्रक हिमाचल प्रदेश के लिए भेजे गए हैं

इस के साथ ही उन्होंने कहा कि, हरियाणा की जनता अपने पड़ोसी राज्यों के साथ खड़ी है और किसी भी तरह की मदद से पीछे नहीं हटेगी।

सीएम ने कहा – “बाढ़ ने हजारों परिवारों को प्रभावित किया है। लोगों के घर, खेत और दुकानें पानी में डूब गए हैं। ऐसे समय पर हम सभी का कर्तव्य है कि जरूरतमंदों तक समय पर मदद पहुंचे।”
राहत सामग्री रवाना करने का ये आयोजन BJP कार्यालय पंचकमल से किया गया

मौके पर बड़ी संख्या में BJP नेता, कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी के स्वागत में जयघोष और तालियों की गूंज सुनाई दी। कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा का पर्व बताया और कहा कि, पार्टी और सरकार दोनों ही जनता की हर मुश्किल घड़ी में साथ खड़े हैं।

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की, कि वे बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वयं जाकर मदद करें और राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि जब तक प्रभावित परिवार अपने घरों में सुरक्षित नहीं लौट जाते, तब तक सेवा अभियान जारी रहना चाहिए।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और हिमाचल BJP अध्यक्ष राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने इस पहल की सराहना की और कहा कि, राहत सामग्री की ये खेप बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि, पंचकूला हमेशा से सेवा भावना का केंद्र रहा है और यहां से निकलने वाली हर मदद जरूरतमंदों तक सही समय पर पहुंचती है। वहीं राजीव बिंदल ने हरियाणा सरकार और भाजपा संगठन का आभार जताया और कहा कि, हिमाचल की जनता इस मदद को कभी नहीं भूलेगी।

सूत्रों के मुताबिक इन 25 ट्रकों में आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, बिस्कुट, पैकेज्ड पानी, बच्चों के लिए दूध पाउडर, कपड़े, कंबल, दवाइयां और सैनिटरी किट शामिल हैं। इसके अलावा कुछ ट्रकों में बाढ़ से प्रभावित गांवों के लिए रेनकोट, टॉर्च और रबर बूट जैसी सामग्री भी रखी गई है।

सीएम सैनी ने कहा कि, राहत सामग्री को स्थानीय प्रशासन और एनजीओ के सहयोग से सही स्थानों तक पहुंचाया जाएगा। सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि, मदद में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि, BJP केवल राजनीति की पार्टी नहीं है, बल्कि ये एक ऐसा संगठन है जो समाज की भलाई और सेवा के लिए काम करता है।

admin

Recent Posts

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

30 minutes ago

राशन की दुकान में घुसा जंगली हाथी, चावल की बोरियां फाड़कर खाने लगा

केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…

2 hours ago

Sonam Wangchuk ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन | PM Modi का संदेश | NEET Paper Leak | CJP |

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…

3 hours ago

सोनम वांगचुक ने इन 3 अश्वासन पर खत्म किया अनशन, जानिए क्या है ?

सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने 28 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर…

3 hours ago

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, दीपके का आया बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

3 hours ago

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कई राज्यों में बना बाढ़ का संकट

राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…

3 hours ago