हरियाणा

ज़ीरकपुर की माता चौकी में CM सैनी हुए शामिल, माता की चौकी में सिंगर मीका सिंह भी रहे मौजूद

ज़ीरकपुर की माता चौकी में CM सैनी हुए शामिल

 

पंजाब के ज़ीरकपुर में आयोजित माता की चौकी इस बार सिर्फ भजन-कीर्तन की वजह से नहीं, बल्कि दो बड़े वायरल पलों के कारण सुर्खियों में रही। एक तरफ बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर किया गया हल्का-फुल्का राजनीतिक कमेंट चर्चा में आ गया, वहीं दूसरी ओर पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम और मनकीरत औलख की “गैंगलैंड” गाने को लेकर हुई बातचीत ने भी सोशल मीडिया पर खूब जगह बनाई।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालक ने जब मीका सिंह को स्टेज पर बुलाया, तो मीका ने हंसते हुए कहा कि, “जय माता दी, आ रहा हूं।” लेकिन जैसे ही उनकी नजर सामने बैठे मुख्यमंत्री नायब सैनी पर पड़ी, वो हाथ जोड़कर उनकी तरफ बढ़े और बोले कि,“पहले यहां जरूरी है… पहले इस देश में रहना है तो भाई के साथ रहना है।”

इस पर CM सैनी, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और आसपास बैठे सभी लोग मुस्कुरा पड़े। मीका की ये बात हल्के-फुल्के अंदाज़ में कही गई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका राजनीतिक रंग तेजी से चढ़ गया। हरियाणा BJP ने भी इस वीडियो को अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया और लिखा कि,“हंसमुख अंदाज, सरल व्यवहार—इसी वजह से नायब मुख्यमंत्री सबके दिलों में बसते हैं।”

वहीं कार्यक्रम का दूसरा वायरल पल था मास्टर सलीम और मनकीरत औलख के बीच हुई बातचीत, जिसमें मंच पर मौजूद दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे को सराहा, लेकिन शायद सबसे ज्यादा ध्यान खींचा मनकीरत के गाने ‘गैंगलैंड’ को लेकर सलीम के पुराने तंज और उसी गाने से जुड़े हल्के-फुल्के मज़ाक ने वो पल खास बना दिया।

सलीम ने मनकीरत के काम की तारीफ करते हुए कहा कि, “इसने बहुत अच्छा काम किया है… पहला अवॉर्ड भी मैंने ही दिया था।” मनकीरत ने मज़ाक में कहा कि,“लगा दो तवा!”

इस पर सलीम ने फिर हंसते हुए तालियां बजाईं और कहा कि, औलख ने कई अच्छे काम किए हैं। हालांकि सलीम ने कुछ समय पहले गैंगलैंड गाने को लेकर औलख पर तंज कसा था, इसलिए इस तारीफ को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दिखीं।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी को सिर्फ धार्मिक आयोजन का हिस्सा नहीं माना जा रहा, बल्कि राजनीतिक नजरिए से भी देखा गया। दरअसल, जनवरी 2024 से ही सैनी की पंजाब में सक्रियता लगातार बढ़ रही है। वो हरियाणा सीमा से लगे जिलों के कई कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं—चंडीगढ़ BJP दफ्तर के सदस्यता अभियान से लेकर बैसाखी, शहीद ऊधम सिंह जयंती और बाढ़ के समय की विज़िट तक।

BJP में जब भी कोई नया नेता शामिल होता है, अक्सर सैनी उसी कार्यक्रम का हिस्सा होते हैं। ये माना जा रहा है कि, साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा और पंजाब की बॉर्डर पॉलिटिक्स को ध्यान में रखकर ये सक्रियता बढ़ाई गई है।

ज़ीरकपुर की माता की चौकी में कई बड़े पंजाबी कलाकारों का आना, और उसी समय CM सैनी की मौजूदगी को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों ने इसे राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago