Uncategorized

CM सैनी ने दी हरियाणा की महिलाओं को बड़ी सौगात, इस योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

हरियाणा की सैनी सरकार ने महिलाओं को वित्तिय सहायता देने वाली बड़ी योजना के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ 25 सितंबर से लागू हो जाएगी। वहीं, इसके तहत 23 साल और उससे अधिक उम्र की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

आपको बता दें कि, 2024 में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में वापस लौटती है तो वो प्रदेश की महिलाओं को मासिक 2,100 रुपये की सहायता दी जाएगी। चुनाव जीतने के बाद यह वादा अब पूरा होने जा रहा है।

वहीं, सरकार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता देना, सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनकी समग्र भलाई तथा सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें समाज में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर भी देगी।

बता दें कि, इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए इसके साथ ही, उनका परिवार 1 लाख रुपये वार्षिक आय से अधिक का नहीं होना चाहिए। योजना का लाभ पाने के लिए महिला का हरियाणा में 15 साल से निवास होना अनिवार्य है। अगर महिला किसी अन्य राज्य से हरियाणा आई है, तो उसके पति को भी राज्य का निवासी होना जरूरी है।

वहीं, योजना का लाभ लेने वाली परिवार में कितनी भी महिला हों, सभी को लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रत्येक महिला के पास अपना सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए। योजना के लिए आवेदन हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HARTRON) द्वारा तैयार किए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म, यानी ‘लाडो लक्ष्मी ऐप’ के माध्यम से किया जाएगा।

बता दें कि, आवेदन जमा होने के 15 दिनों के भीतर सिटीजन रिसोर्स इंफॉर्मेशन डिपार्टमेंट (CRID) द्वारा जानकारी की जांच की जाएगी। जिसके बाद पात्र और अयोग्य महिलाओं की सूची तैयार कर संबंधित विभागों को भेजी जाएगी। योजना के तहत 2,100 रुपये प्रतिमाह लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से Public Finance Management System ( PFMS ) में भेजे जाएंगे। वहीं, लाभार्थियों को हर महीने ऐप के जरिए फेस वेरिफिकेशन और लाइवनेस डिटेक्शन से गुजरना होगा, ताकि सहायता नियमित रूप से मिलती रहे।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

9 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago