प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अलवर सांसद एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत अलवर सांसद एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहा है और उनके कुशल मार्गदर्शन में भारत विश्व मंच पर अपनी मजबूत छाप छोड़ रहा है।
बता दें कि, कार्यक्रम में पर्यावरण मंत्री राजस्थान संजय शर्मा, अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, अशोक गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अलवर नरेश गोयल और जितेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल के बीच वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ श्रद्धालुओं ने भी प्रधानमंत्री के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पुराने विवाद और अधूरी जांचें चर्चा में…
राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर और डीग जिलों में एक बार फिर जाट आरक्षण का मुद्दा…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार को एक बहुमंजिला इमारत में…
देशभर में मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अब लोगों की नजरें दिल्ली पर…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 23 जून 2026 को नई दिल्ली…
भारत के लिए साल 2026 मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। दुनिया…