दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी शक्ति प्रदर्शन कर रही है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पीएम आवास का घेराव करेंगे। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों से कुछ रास्तों से बचकर जाने की अपील की गई है। वहीं, प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने तीन मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है। पंजाब से आप कार्यकर्ता प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए हैं। पुलिस नई दिल्ली इलाके में लोगों के आईडी कार्ड चेक कर रही है ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी पीएम आवास की तरफ न जा सके।
आप के कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
डीसीपी देवेश महला का कहना है कि पहले से ही धारा 144 लागू कर दी गई है। किसी को भी यहां विरोध करने की अनुमति नहीं है। इसलिए हमने पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं, जो भी यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, हम उन्हें हिरासत में ले रहे हैं।
मेश बिधूड़ी-सीएम के पद से केजरीवाल इस्तीफा दें
दिल्ली बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि इतिहास में पहली मुख्यमंत्री है, जो पद पर रहते हुए सलाखों के पीछे है। नैतिकता के आधार पर उन्हें सीएम के पद से इस्तीफा देना चाहिए। अगर तेलंगाना के सीएम भी जेल गए तो पद से इस्तीफा दिया।
केजरीवाल के आदेश गैरकानूनी
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि आप के स्वास्थ्य मंत्री जो सीएम का आदेश बता रहे हैं वो फर्जी है। ये लेटरहेड का दुरुप्रयोग है। मैंने एलजी से इसकी शिकायत की है। ये दिल्ली शराब घोटाला से सभी का ध्यान भटकाने की कोशिश है। केजरीवाल के आदेश गैरकानूनी है।
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त…
दंतेवाड़ा. लगातार हो रही बारिश ने अब देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतीय रेल लाइनों में…
सिवनी। जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं पात्र परिवारों को समयबद्ध…
सीधी। विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सीधी द्वारा…
भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपना 56वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह,…
सीधी। जिले में स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित…