Categories: Uncategorized

चंडीगढ़ में CM नायब सिंह सैनी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 10वें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के बारे में दी जानकारी

चंडीगढ़ में CM नायब सिंह सैनी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि, इस साल का 10वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव बेहद भव्य और ऐतिहासिक रूप में आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव की शुरुआत 15 नवंबर से होगी और ये 6 दिसंबर तक यानी पूरे 21 दिन तक चलेगा। इस दौरान देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। साथ ही CM सैनी ने बताया कि, इस बार मध्यप्रदेश को पार्टनर स्टेट बनाया गया है, जबकि 16 देशों के प्रतिनिधि और विद्वान इस आयोजन में शामिल होंगे।

CM सैनी ने कहा कि, इस वर्ष गीता ज्ञान दिए जाने के 5163 साल पूरे हो रहे हैं। गीता महोत्सव न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में गीता के संदेश को फैलाने का प्रतीक बन चुका है।

उन्होंने बताया कि, टोक्यो में गीता जयंती का आयोजन पहले ही किया जा चुका है, जिससे ये स्पष्ट है कि, गीता का संदेश आज सीमाओं से परे जाकर पूरी मानवता तक पहुंच रहा है।

CM सैनी ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि, 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे और गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। CM ने कहा कि, PM के आगमन से ये आयोजन और भी ऐतिहासिक बन जाएगा

महोत्सव के दौरान ब्रह्म सरोवर पर रोजाना गीता महाआरती, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, और श्रीमद्भगवद गीता की विभिन्न भाषाओं में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

इस वर्ष महोत्सव में कई नए आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

जिनमें 1 दिसंबर तक गीता पुस्तक मेला चलेगा, बलराम कुश्ती दंगल का आयोजन होगा, गीता प्रतियोगिता, वाद-विवाद, पेंटिंग, रंगोली और मेहंदी जैसी प्रतियोगिताएं शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित की जाएंगी, और रोज शाम पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या और महाआरती का आयोजन को भी शामिल किया गया है

वहीं, 4 से 14 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज होगी। 15 नवंबर को गीता रन का आयोजन किया जाएगा, जबकि उसी दिन से शिल्प और सरस मेला भी शुरू होगा।

24 नवंबर से महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम आरंभ होंगे, जिनमें गीता यज्ञ और गीता पूजन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, सर्वधर्म सम्मेलन, ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर गीता कथा और आरती, पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।

25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में मुख्य सेमिनार और भव्य कार्यक्रम होंगे। साथ ही 26 से 30 नवंबर तक शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

1 दिसंबर को सुबह 9 बजे ज्योतिसर में वैश्विक गीता पाठ और यज्ञ, विश्वविद्यालय में 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, और शाम 5:30 बजे दीपोत्सव के साथ ब्रह्मसरोवर पर दीपदान व आरती होगी।

हरियाणा सरकार और विदेश मंत्रालय के सहयोग से इस बार गीता महोत्सव का आयोजन 40 से अधिक देशों में भी किया जाएगा। वहां गीता पाठ, प्रदर्शनी और प्रवचन के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा 15 से अधिक देशों के 25 विदेशी विद्वान कुरुक्षेत्र आएंगे और यहां से गीता के संदेश को अपने देशों में फैलाएंगे।

CM सैनी ने कहा कि, गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। ये हर व्यक्ति को कर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाती है। उन्होंने बताया कि, हरियाणा सरकार इस आयोजन को ऐसे मंच के रूप में देख रही है, जहां से भारत की सांस्कृतिक एकता, अध्यात्म और आस्था का संदेश दुनिया तक पहुंचे।

वहीं, हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि, कुरुक्षेत्र को “गीता नगरी” के रूप में वैश्विक पहचान मिले। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि,“गीता वे ग्रंथ है जो मनुष्य को हर संकट से पार कराता है। इस महोत्सव के जरिए हम विश्व को एकता, शांति और धर्म का संदेश देना चाहते हैं।”

Lata Rani

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

10 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

10 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

11 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

13 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

14 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

14 hours ago