CM भगवंत मान ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर ली चुटकी, कहा-

पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरियां में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी को लेकर तीखा हमला बोला। अपने चुटीले अंदाज में उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेताओं के बीच आपसी तालमेल पूरी तरह खत्म हो चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजा वडिंग की चरणजीत सिंह चन्नी से नहीं बनती, चन्नी की प्रताप सिंह बाजवा से नहीं बनती, बाजवा की रंधावा से नहीं बनती, रंधावा की वडिंग से नहीं बनती, वडिंग की नवजोत सिंह सिद्धू से नहीं बनती और सिद्धू की किसी से नहीं बनती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की आपसी लड़ाई इतनी बढ़ गई है कि अब उसे खत्म कराने के लिए शायद उन्हें ही बीच में आना पड़े। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस को इतनी ही सीटें मिलें कि मुख्यमंत्री बनने की नौबत ही न आए, क्योंकि “न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी।”

भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस के नेता ऐसे व्यवहार कर रहे हैं, जैसे राज्यपाल ने पहले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ का समय तय कर दिया हो और अब सिर्फ यह फैसला होना बाकी हो कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। उन्होंने याद दिलाया कि पंजाब में सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की जरूरत होती है, लेकिन कांग्रेस पहले चुनाव जीतने की बजाय मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए आपस में ही संघर्ष कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की प्रस्तावित बस यात्रा पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सभी नेताओं को बस में तो एक साथ बैठा देंगे, लेकिन यात्रा खत्म होने तक शायद कोई एक-दूसरे के साथ न रहे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि बस में कुछ ऐसे लोगों को भी बैठाना चाहिए जो नेताओं की आपसी लड़ाई छुड़ा सकें।

इसके साथ ही भगवंत मान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करने और मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है, तो आम लोगों को दी जा रही मुफ्त सुविधाओं वाली योजनाओं को बंद कर सकती है। मान के अनुसार, कांग्रेस के कुछ नेता पहले भी सार्वजनिक रूप से ऐसी योजनाओं को खत्म करने की बात कह चुके हैं।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

ICC ने बदला World Cup का फॉर्मेट! अब ODI और T20 दोनों टूर्नामेंट होंगे पहले से ज्यादा रोमांचक

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपने दो सबसे बड़े टूर्नामेंट, वनडे विश्व कप और टी20…

9 hours ago

नोएडा में इलेक्ट्रिक बाइक चार्जिंग के दौरान लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के नोएडा के ममूरा गांव में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण…

11 hours ago

पोलैंड के उप विदेश मंत्री ने पीएम मोदी की कूटनीति की सराहना

पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव टेओफिल बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक भूमिका…

12 hours ago

बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को झटका, जन सुराज के दो वरिष्ठ नेता BJP में शामिल

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी को…

13 hours ago

मंगेतर की मौत का सदमा नहीं सह पाई युवती, घर में मृत मिली

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक युवती…

14 hours ago

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत की खबर है।…

14 hours ago