CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा ‘गिफ्ट’, बोला-‘हैप्पी बर्थडे, प्लीज…’

नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन लगातार छठे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन पर उन्हें इस्तीफा देने की मांग करते हुए एक खास संदेश दिया।

अभिजीत दीपके ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह व्हाइटबोर्ड पर “Happy Birthday Dharmendra Pradhan, Please Resign” लिखते हुए दिखाई दिए। उनके साथ मौजूद समर्थकों ने भी इस मांग का समर्थन किया। दीपके ने वीडियो में कहा कि, “धर्मेंद्र प्रधान जी, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। जन्मदिन के तोहफे के रूप में हम आपको इस्तीफा पत्र भेज रहे हैं। आपको बस उस पर अपना अंगूठा लगाना है।”

दरअसल, 26 जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जन्मदिन होता है। इसी मौके पर प्रदर्शनकारियों ने उनसे नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की मांग दोहराई।

कॉकरोच जनता पार्टी का आरोप है कि नीट पेपर लीक और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित किया है। पार्टी का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत है और जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने सरकार पर सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया, लेकिन अधिकारियों ने इसके पीछे की वजह बताने से इनकार कर दिया।

दीपके ने सरकार से सवाल करते हुए कहा, “जब हर जानकारी को गोपनीय बताया जाता है, तो फिर NEET का पेपर गोपनीय क्यों नहीं रखा जा सका?” उन्होंने यह भी कहा कि यदि पेपर लीक नहीं होता, तो कई छात्रों को मानसिक तनाव का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा, “हम टैक्स देने वाले परिवारों से आते हैं, लेकिन हमें आतंकवादी कहा जा रहा है। क्या यह सही है?”

फिलहाल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और कथित पेपर लीक मामलों की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, सरकार की ओर से इस ताजा प्रदर्शन और लगाए गए आरोपों पर कोई नई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

मन की बात में PM मोदी ने याद की सर्जिकल स्ट्राइक, बोले- आतंकवाद का जवाब निर्णायक तरीके से दिया

नई दिल्ली  रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

1 hour ago

पाकिस्तान को उसी की ‘पालतू’ आतंकी नीति ने घेरा, GTI में पहली बार नंबर-1 पर पहुंचा

वशिंगटन जब सांप पालोगे तो एक दिन तुमको डसेगा ही', ये पुरानी कहावत इन दिनों…

1 hour ago

CG- नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में मिला शव; साथ रहने वाला युवक फरार….

दुर्ग। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

2 hours ago

SIR विवाद पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस देश से माफी मांगे

नई दिल्ली असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनाव आयोग और SIR को लेकर…

2 hours ago

ईरान का 7 दिन में होर्मुज खोलने का ऑफर ट्रंप ने ठुकराया, बोले- तेहरान को नहीं मिलेगी राहत

वाशिंगटन ईरान ने जब सात दिन में होर्मुज को खोलने के लिए अपनी शर्तें रखीं…

2 hours ago

2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन ने भविष्य को लेकर दिया बड़ा संकेत

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप…

3 hours ago