बिलासपुर.
शहरी गोठान मोपका में 6 गायों की मौत होने को लेकर बड़ा असर देखने को मिला है. गोठान के कमरे में क्षमता से ज्यादा अधिक गायों को ठूंसकर रखा गया था. भगदड़ मचने से आधा दर्जन गौवंशों की मौत हुई. मामले में विभाग ने अजय कुमार राठौर को मोपका के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पद से हटा दिया. अब दूजराम यादव मोपका गौठान की जिम्मेदारी संभालेंगे.
दरअसल, मोपक गोठान में लापरवाही की सूचना पर गौसेवा आयोग की जिला समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे ने मोपका पशु आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आश्रय स्थल में करीब 300 गौवंश मौजूद थे और निरीक्षण के दौरान छह गौवंश मृत मिले। समिति ने कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के साथ-साथ पशु चिकित्सा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
समिति ने पूरे मामले की जानकारी कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा विभाग को देते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की.
हटाए गए सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी बिलासपुर के संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने आदेश जारी करते हुए मोपका गौठान में पदस्थ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी अजय कुमार राठौर को हटा दिया. उन्हें मूल पदस्थापना जिला पशु चिकित्सालय भेजा गया है. उनकी जगह दूजराम यादव को मोपका गौठान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…
Rajasthan Uranium Mining Project: राजस्थान के सीकर जिले में करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत…
Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…
जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…