छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को नोटिस जारी

कोरिया। बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम का प्रचार प्रसार अपनी तस्वीर के साथ कराने के मामले में बीजेपी प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ गयी है। सरोज पांडेय को जिला निर्वाचन विभाग ने नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों ना बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम का खर्च उनके चुनावी खर्च में जोड़ा जाये। साथ ही इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाये। दरअसल हुआ ये है कि कोरिया के चिरमिरी में चुनाव से पहले बागेश्वर धाम महाराज की कथा भी होनी है।

कथा की तैयारियों को लेकर आयोजन स्थल पर बड़े-बड़े तोरणद्वार बनाए गए हैं, तोरणद्वार में बीजेपी नेताओं के फोटो लगे हैं। यही नहीं कई बिजली के पोल में भी ऐसे ही बैनर लगाये गये हैं। कांग्रेस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग में की थी। चिरमिरी में बागेश्वर महाराज की कथा का पोस्टर लगा है, जिसमें कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय की तस्वीर भी हाथ जोड़े लगी है। यही नहीं श्याम बिहारी जायसवाल की भी फोटो ऐसे ही लगी है। कोरबा लोकसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडये से 29 अप्रैल तक जवाब मांगा गया है।

आपको बता दें कि कोरबा लोकसभा सीट पर इस बार दो कद्दावर महिला प्रत्याशी में मुकाबला है। भारतीय जनता पार्टी ने सरोज पांडेय को इस बार कोरबा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। सरोज पांडेय का मुकाबला कोरबा लोकसभा से मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत से हैं। दोनों प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होने के बाद से ही ज्योत्सना और सरोज पांडेय के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ज्योत्सना महंत की चुनावी कमान उनके पति और नेता प्रतिपक्ष डाॅ.चरणदास महंत ने संभाल रखी है।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

2 hours ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

5 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

6 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

6 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

7 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago