Chandigarh : ट्रैफिक के बीच रील बनाना महिला को पड़ा महंगा, FIR हुई दर्ज

Chandigarh : आजकल हर किसी पर रील बनाने का ऐसा नशा चढ़ा है कि, कहीं भी, किसी वक्त लोग रील बनाने लग जाते हैं. और सबसे ज्यादा रील लड़कियों बनाती हैं, चंडीगढ़ से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक महिला बीच सड़क पर रील बनाने लगी और ट्रैफिक के बीच ही डांस शुरू कर दिया। महिला हरियाणवी गाने …’पीके Love You बोले से…’ पर जमकर डांस करने लगी।

लेकिन, महिला को रील बनाना बहुत महंगा पड़ा

वहीं, चंडीगढ़ की मुख्य सड़क पर महिला की बनाई हुई रील तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य सड़क पर ट्रैफिक के बीच डांस करने वाली इस महिला और उसके साथ मौजूद उसकी रील रिकॉर्ड करने वाले शख्स पर मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि, महिला का पति चंडीगढ़ पुलिस में तैनात है। और उसे भी सस्पेंड कर दिया गया है। क्योंकि उसने ही महिला की रील सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।

चंडीगढ़ के सेक्टर-20 एरिया में बनाई रील

इस महिला ने ये रील चंडीगढ़ में सेक्टर-20 की सड़क पर बनाई है और महिला सेक्टर-20 की पुलिस कालोनी में रहती है। बताया जाता है कि, ये महिला अपनी साथी महिला के साथ सेक्टर-32 में हनुमान मंदिर में माथा टेकने गई थी, तभी अचानक रास्ते में रील बनाने का ऐसा नशा चढ़ा। किस बीच सड़क पर ही फोन के सामने बीच ट्रैफिक में डांस करने लगी। लेकिन ये रील बनाना महिला को बहुत महंगा पड़ गया

आप भी देखिए वायरल ये रील

 

आजकल के लोग रील बनाने के चक्कर में अपने साथ-साथ औरों की जान भी दांव पर लगा रहे हैं। और रील के नाम पर कुछ भी कंटेंट बना रहे हैं। इतना ही नहीं कई रील तो इतनी अश्लील और अभद्र होती हैं कि उन्हें देखा भी नहीं जा सकता। कुछ रील्स में तो लड़किया कपड़े बदलती नजर आती हैं। सिर्फ व्यूज और फोलोअर्स बढ़ाने के लिए, ये कितना गलत है और कितना सही आप बताएं।

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago