भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का गुरुवार को आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है। चहल और धनश्री के तलाक का केस बांद्रा की फैमिली कोर्ट में चल रहा था। चहल बांद्रा फैमिली कोर्ट में सबसे पहले पहुंचे। सुबह 11 बजे धनश्री भी कोर्ट पहुंची। दोनों मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए और उन्हें तलाक दे दिया गया। वकील ने बताया कि, “तलाक हो गया है, शादी टूट गई है।
मुंबई के बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में जब धनश्री पहुंची तो वहां मौजूद मीडिया का भारी जमावड़ा भी देखने को मिला। चहल मास्क लगाकर और ब्लैकहुड पहनकर कोर्ट में दाखिल हुए। इस दौरान दोनों ने ही मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। वे दोनों ही सीधे कोर्ट परिसर में दाखिल हो गए।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…
लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…
राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…
हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…