गरियाबंद.
शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. रात को गांव में भारी बवाल और गहमा-गहमी देखते हुए पुलिस कर्मी वापस लौट गए, इसके बाद सुबह गांव में जाकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों में 4 पुरुष, एक महिला और एक नाबालिग शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात कांदगड़ी के आश्रित ग्राम डोंगरी पानी मे अवैध शराब बिक्री की जानकारी मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई करने गई 8 पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था. स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी रात को गांव से निकल आए, लेकिन सुबह गांव में जाकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 4 पुरुष, एक महिला और एक नाबालिग शामिल हैं.
सहायक उप निरीक्षक यदुराज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुमित्रा नेताम, चुनेश्वर मरकाम समेत 4 आरोपियों के खिलाफ 109-BNS, 191(2)-BNS, 115(2)-BNS, 191(3)-BNS, 121(1)-BNS, 296-BNS, 132-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया है.
Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…
Rajasthan Uranium Mining Project: राजस्थान के सीकर जिले में करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत…
Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…
जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…