CG के स्कूल में अचानक बेहोश हुईं कई छात्राएं, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

बालोद.

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोलझर में उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 9वीं और 10वीं की पांच छात्राएं अचानक बेहोश हो गई. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से छात्राओं को डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बालोद रेफर किया गया.

स्कूल में बिगड़ी छात्राओं की तबीयत
जानकारी के अनुसार, स्कूल में बुधवार को 10वीं की छात्रा तिजिया यादव अचानक चक्कर आने के बाद नीचे गिर गई. सांसे तेज होने के बाद वह छटपटाने लगी. शिक्षकों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी. कुछ देर बाद यूहाना कोमरे, लिलिमा चन्द्रवंशी भूमिका और 9वीं की छात्रा नितेश्वरी भी चक्कर आने, सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद बेहोश होकर गिर पड़ीं. इससे पूरे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालात बिगड़ते देख युहाना, लिलिमा चन्द्रवंशी, तिजिया यादव को प्राथमिक उपचार के लिए डौंडी लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.

उपचार के दौरान छात्रा युहाना चंद्रवंशी की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बालोद रेफर कर दिया. वहीं दो छात्राओं की हालत में सुधार होने पर उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया. जबकि भूमिका और नीतेश्वरी का इलाज घर में ही किया गया. विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि कुछ छात्राएं सुबह पर्याप्त भोजन किए बिना स्कूल आई थीं, जिससे कमजोरी के कारण उन्हें चक्कर आ सकता है. वहीं परिजनों का कहना है कि पिछले वर्ष भी विद्यालय में इस तरह की घटना सामने आई थी.

Rupesh Jha

Recent Posts

TMC विवाद में EC का बड़ा फैसला, ममता गुट को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ तो बागी गुट को ‘लिफाफा’

कोलकाता/नई दिल्ली   चुनाव आयोग ने टीएमसी में टूट के बाद ममता बनर्जी गुट को नए…

18 minutes ago

छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना…

रायपुर: प्रदेश में अधोसंरचना विकास को गति देने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत…

33 minutes ago

कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण….

रायपुर: युवाओं को विकास के केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ की श्री विष्णु देव साय…

35 minutes ago

महंगे रेटिनॉल सीरम का देसी विकल्प, गाजर और एलोवेरा से बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग सीरम घर पर

 बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर बारीक रेखाएं (फाइन लाइन्स), झुर्रियां, स्किन का ढीलापन और…

36 minutes ago

भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में…

39 minutes ago

रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में चल रही है. हाल ही में इसका…

60 minutes ago