CG Agniveer Result 2026-27: CEE परीक्षा का रिजल्ट जारी, 170 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित

रायपुर.

भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें रायपुर जिले के 170 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र घोषित हुए हैं।

इन पात्र अभ्यर्थियों को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर के माध्यम से निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, लोकभवन के बाजू, सिविल लाइन, रायपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अपने आवेदन कार्यालय के ई-मेल employmentexchange.raipur@yahoo.com के माध्यम से भी निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा तथा इसका उद्देश्य शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी में अभ्यर्थियों को बेहतर सहयोग प्रदान करना है।

Rupesh Jha

Recent Posts

राजस्थान विधानसभा में 25 साल से ‘199 का फेर’! कभी निधन तो कभी सदस्यता रद्द, जानिए क्यों खाली रह जाती है विधायकों की कुर्सी

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में विधानसभा का नया भवन अपनी भव्यता के साथ एक अनोखे…

7 hours ago

‘दूसरे राज्य में मिली छूट राजस्थान में नहीं चलेगी’, शादी करके आई महिलाओं के आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जोधपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही दूसरे राज्यों की महिलाओं के लिए…

7 hours ago

‘चुनाव खत्म होने दो, सबका इलाज कर देंगे’, नरेश मीणा के बेटे अनिरुद्ध के बयान से विवाद, पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बारां। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही बारां जिले में…

8 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल के अमेरिका से लौटते ही 40 विला विवाद में हलचल तेज, ACB की पूछताछ की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Rajasthan IAS Shikhar Agrawal News: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल अमेरिका से लौटकर…

9 hours ago

Pushkar Mela 2026: पुष्कर पशु मेले में बढ़ने लगी रौनक, सजे-धजे ऊंट बने आकर्षण का केंद्र, जानिए इस बार क्या है खास

Pushkar Camel Fair 2026: राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की…

9 hours ago