CG में 90 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती.

सक्ती पुलिस ने 90 लाख की ऑनलाइन ठगी मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी है और इसी का फायदा उठाकर लोगों से लाखों की ठगी करते थे.

सक्ती एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि मूलचंद राठौर उम्र 48 वर्ष मूल निवासी ग्राम मल्दी ने थाना सक्ती में 5 मई 2026 को लिखित आवेदन पेश कर अपने साथ हुई ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. आवेदन में बताया गया कि पेंड्रा निवासी रेखा राठौर उनकी दूर की परिचित है. उसने मूलचंद राठौर को बताया कि वह बैंककर्मी है और बैंक में गोल्ड लोन डिपार्टमेंट में काम करती है. रेखा ने बताया कि कुछ ग्राहकों का सोना बैंक में जमा है, ईएमआई नहीं जमा करने पर उनका सोना जब्त हो गया है. पुलिस अधिकारी ने आगे बताया आरोपी महिला ने कम कीमत पर सोना देने का झांसा दिया और 15 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए. इस राशि के बदले में पीड़ित को सोना भी दिया गया, जिससे वह आरोपियों के झांसे में आ गया और ज्यादा सोना पाने की चाहत में अक्टूबर 2025 से मई 20226 के बीच 90 लाख 28 हजार 5 सौ रुपये आरोपी महिला के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिया.

महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
90 लाख की ठगी के मामले में सक्ती थाना में अपराध क्रमांक 282/2026 धारा 318(4), 61(2), 112 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई. एफआईआर के 24 घंटे के अंदर ही महिला सहित तीनों आरोपी रेखा राठौर, उसके साथी अफरोज खान ओर सुभाष साहू को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. एएसपी ने आगे बताया कि मामले की जांच जारी है. बैंक कर्मी की संलिप्तता का भी खुलासा हुआ है. इस पर भी कार्रवाई की जाएगी.

Rupesh Jha

Recent Posts

ऑपरेशन सिंदूर में PAK पर बरसा था कहर, अब भारतीय ड्रोन पर अमेरिका की नजर

नई दिल्ली युद्ध अभ्यास 2026 के दौरान महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर स्काईस्ट्राइकर लोइटिरिंग म्यूनिशन…

2 hours ago

भारत-US ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, 90% काम पूरा; कुछ मुद्दे बाकी

 नई दिल्‍ली भारत और अमेरिका के संबंधों में सालो से व्‍यापार सबसे बड़ा अड़चन बना…

2 hours ago

FREE में TV देखना पड़ेगा महंगा? TRAI ला सकता है नया नियम, Smart TV यूजर्स को लग सकता है झटका

नई दिल्ली TRAI Free Internet TV Regulation Rules: ट्राई एक नया नियम लाने पर विचार…

2 hours ago

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

12 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

12 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

12 hours ago