CG में सट्टेबाजी के कर्ज ने उजाड़ा पूरा परिवार, पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

रायपुर.

संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की एसआईटी जांच में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक साजिद अली सट्टेबाजी के चक्कर में भारी कर्ज में डूबा था। इससे उबरने के लिए उसने बाजार से ऊंची ब्याज दर पर 16 लाख रुपए उधार लिया था।

रकम लौटाने के लिए उस पर भारी दबाव था। कर्जदार घर पहुंचकर धमकाने लगे थे। एसआईटी पारिवारिक कलह और आपसी विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साजिद अली ने पहले पत्नी राबिया, बेटे इरशाद, बेटी शाहिदा बेगम और इरशाबा परवीन को जहर दिया। फिर वह पूरी रात शवों के पास बैठा रहा। हत्या के करीब नौ घंटे बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

तकनीकी जांच में मिले दो संदिग्ध नंबर
तकनीकी जांच में पुलिस को साजिद अली के मोबाइल से दो संदिग्ध नंबर मिले हैं। इन नंबरों पर उसकी लगातार बातचीत हुई थी। 17 जुलाई की रात भी साजिद की इन नंबरों पर बात हुई थी, जबकि 18 जुलाई की रात घर से पांचों के शव मिले। घटना के बाद से दोनों नंबर बंद हैं। पुलिस दोनों संदिग्धों की तलाश कर रही है।

एक साल से काम बंद, लेकिन घर चलता रहा
पुलिस के अनुसार, साजिद बैटरी बनाने का विशेषज्ञ था, लेकिन पिछले एक वर्ष से उसने काम बंद कर दिया था। इसके बावजूद परिवार का खर्च चलता रहा। उसके मोबाइल और बैंक खाते की जांच में सट्टेबाजी से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। आईपीएल के दौरान खाते में लगातार लेन-देन मिला है।

Rupesh Jha

Recent Posts

World Cup 2026: नया फॉर्मेट, 57 मैच, 12 वेन्यू और नया लोगो… ICC ने किए बड़े ऐलान

मुंबई  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने 30 जुलाई 2026 को आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड…

1 hour ago

भोपाल में फर्जी पहचान का मामला: युवती से ‘क्रिश जैन’ बनकर दोस्ती, निकाह के दबाव में खुली असली पहचान

भोपाल  सोशल मीडिया पर नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और जबरन निकाह का…

1 hour ago

Sawan Special Train: उज्जैन के लिए भोपाल और संत हिरदाराम नगर से चलेंगी 3 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

भोपाल  श्रावण मास के दौरान महाकाल दर्शन और सीहोर जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़…

2 hours ago

रहाणे के संन्यास पर रोहित-विराट भावुक, शानदार करियर के लिए दी बधाई

नई दिल्ली अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार (30 जुलाई) को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट…

2 hours ago

CWG 2026: मां बनने के बाद सीमा कालीरामना की दमदार वापसी, डिस्कस थ्रो में भारत के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

ग्लासगो ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की सीमा कालीरामना…

2 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 300 करोड़ रुपये के ऋण का करेंगे वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 300 करोड़ रुपये के ऋण का करेंगे वितरण प्राकृतिक खेती करने वाले…

2 hours ago