CG में शराबखोरी, नेटवर्क मार्केटिंग और अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, तीन शिक्षक निलंबित

रायपुर.

स्कूलों में अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले गुरुजी ही आज के समय में समाज में आई विकृति का प्रतीक बन गए हैं. प्रदेश के अलग-अलग स्कूलों से गुरुजी के ऐसे कांड सामने आए हैं, जिनकी वजह से विभाग को उन्हें निलंबित करना पड़ा है.

सारंगढ़ जिले के सरकारी स्कूलों में अनुशासन और शिक्षण व्यवस्था को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। अलग- अलग मामलों की जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक प्रधान पाठक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए प्रस्ताव संभागीय संयुक्त संचालक, बिलासपुर को भेजा गया है। कार्रवाई कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी जेआर डहरिया ने की है।

बरमकेला विकासखंड की प्राथमिक शाला राजपुर के प्रधान पाठक सरोज कुमार भोय पर विद्यालय में शराब के नशे में पहुंचकर शिक्षण कार्य प्रभावित करने और विद्यार्थियों के बीच भय का माहौल बनाने का आरोप है। इसके बाद उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया। बिलाईगढ़ विकासखंड की प्राथमिक शाला चकरदा के प्रधान पाठक राजेश कुमार गौतम पर सहकर्मियों से अभद्र व्यवहार, धमकी देने और अनुशासनहीनता के आरोप प्रमाणित होने पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई। बरमकेला के प्राथमिक शाला झाल की सहायक शिक्षिका यशवंती चौहान को शासकीय कार्य की उपेक्षा कर नेटवर्क मार्केटिंग गतिविधियों में शामिल रहने और शिक्षण कार्य प्रभावित करने के आरोप में निलंबित किया गया।

छात्र से गाली लिखवाने का विवाद
वहीं अंबिकापुर शहर के सरगवां के पास स्थिति बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में एक आठवीं के छात्र को बतौर सजा कॉपी में 100 बार गाली लिखवाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। मामले की जांच के लिए अब जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा ने गुरुवार को चार सदस्यीय कमेटी बना दी है।

बैड टच, लैब टेक्नीशियन सस्पेंड
जशपुरनगर शहर के एक कन्या महाविद्यालय की छात्राओं की शिकायत के आधार पर कॉलेज में पदस्थ लैब टेक्नीशियन अजय गुप्ता को सरगुजा कमिश्नर द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। छात्राओं ने लैब टेक्नीशियन पर अनुचित स्पर्श सहित अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए सीधे कलेक्टर से शिकायत की थी। इस मामले में फिलहाल कॉलेज प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रहा है। संस्था प्रमुख का कहना है कि उनके पास कार्रवाई को लेकर कोई पत्र नहीं आया है।

Rupesh Jha

Recent Posts

World Cup 2026: नया फॉर्मेट, 57 मैच, 12 वेन्यू और नया लोगो… ICC ने किए बड़े ऐलान

मुंबई  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने 30 जुलाई 2026 को आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड…

51 minutes ago

भोपाल में फर्जी पहचान का मामला: युवती से ‘क्रिश जैन’ बनकर दोस्ती, निकाह के दबाव में खुली असली पहचान

भोपाल  सोशल मीडिया पर नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और जबरन निकाह का…

51 minutes ago

Sawan Special Train: उज्जैन के लिए भोपाल और संत हिरदाराम नगर से चलेंगी 3 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

भोपाल  श्रावण मास के दौरान महाकाल दर्शन और सीहोर जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़…

58 minutes ago

रहाणे के संन्यास पर रोहित-विराट भावुक, शानदार करियर के लिए दी बधाई

नई दिल्ली अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार (30 जुलाई) को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट…

58 minutes ago

CWG 2026: मां बनने के बाद सीमा कालीरामना की दमदार वापसी, डिस्कस थ्रो में भारत के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

ग्लासगो ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की सीमा कालीरामना…

60 minutes ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 300 करोड़ रुपये के ऋण का करेंगे वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 300 करोड़ रुपये के ऋण का करेंगे वितरण प्राकृतिक खेती करने वाले…

60 minutes ago